स्त्री 2 का कमाल बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। अमर कौशिक के निर्देशन में बनी यह फिल्म हर दिन कमाई के नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। फिल्म की रफ्तार दूसरे सप्ताहांत में एक बार फिर से तेज नजर आई। आइए जानते हैं कि टिकट खिड़की पर फिल्म ने दूसरे रविवार को कितना कलेक्शन किया।
2 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
स्त्री 2 में श्रद्धा कपूर की अदाकारी की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनके अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों ने भी अपने अभिनय से लोगों के मन में गहरी छाप छोड़ी है। जहां एक ओर सरकटे का आतंक लोगों को डरा रहा है। वहीं, फिल्म के संवाद दर्शकों को हंसने पर भी मजबूर कर रहे हैं।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो टिकट खिड़की पर इसने पहले सप्ताह में 291.95 करोड़ का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। अब तक कोई भी भारतीय हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतना धांसू कारोबार नहीं कर सकी है। वहीं, दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का धमाल जारी है।
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नौवें दिन फिल्म ने 17.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 10वें दिन फिल्म की कमाई में 88 फीसदी से ज्यादा का उछाल नजर आया। दूसरे शनिवार को फिल्म ने 33 करोड़ रुपये बटोरे। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक खबर लिखे जाने तक स्त्री 2 ने 11वें दिन 38.47 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।
5 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म के साथ फिल्म ने जवान के 11वें दिन के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की जवान ने टिकट खिड़की पर दूसरे रविवार को 36.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो श्रद्धा के अलावा इसमें राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी भी नजर आए हैं। सभी सितारों ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिल जीत लिए हैं। स्त्री 2 का निर्माण मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। फिल्म में तमन्ना भाटिया, अक्षय कुमार और वरुण धवन के विशिष्ट भूमिकाओं को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Arshad Prabhas: प्रभास को 'जोकर' बता बुरे फंसे अरशद वारसी, सिन्टा की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने मांगा स्पष्टीकरण