{"_id":"66c0b5579285ae07ec07bcca","slug":"stree-2-box-office-collection-day-3-shraddha-kapoor-rajkummar-rao-pankaj-tripathi-film-total-earnings-2024-08-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई श्रद्धा कपूर-राजकुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री 2 ने टिकट खिड़की की रौनक लौटा दी है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। पेड प्रीव्यू में चेन्नई एक्सप्रेस का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ कर इस फिल्म ने अपने इरादे पहले ही जाहिर कर दिए थे। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।
स्त्री 2 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor
फिल्म स्त्री से निर्देशक अमर कौशिश ने अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, इस फिल्म के सीक्वल से उन्होंने इतिहास रच दिया है। यह फिल्म महज दो दिन में 100 करोड़ कमाने वाली पहली महिला प्रधान फिल्म है। श्रद्धा और राजकुमार राव के अलावा इसमें पंकज त्रिपाठी , अपारशक्ति खुराना , अभिषेक बनर्जी ने अपने अभिनय से लोगों को गुदगुदाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, फिल्म में वरुण धवन, अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया ने विशिष्ट भूमिका निभाई है।
3 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू को मिलकर पहले दिन 60.1 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की थी। हिंदी में स्त्री 2 ने पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को पीछे छोड़ डाला था। वहीं, दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार नजर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
स्त्री 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार को स्त्री 2 ने टिकट खिड़की पर 31.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार यानी तीसरे दिन फिल्म की रफ्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 34.26 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।