फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stree 2: अपारशक्ति खुराना के बयान से छिड़ा 'स्त्री 2' का क्रेडिट वॉर, अमर कौशिक ने बताया कौन है असली हीरो?

Tue, 27 Aug 2024 09:34 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Tue, 27 Aug 2024 09:34 PM IST
विज्ञापन
Stree 2 Credit War started due to Aparshakti Khurana statement director Amar Kaushik told who is the real hero
स्त्री 2-अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम

'स्त्री 2' बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। साथ ही वीकडेज पर भी अच्छी खासी कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म के निर्माता, निर्देशक और स्टारकास्ट इसकी सफलता का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, जहां सक्सेस क्रेडिट की बात आती है तो वह सबसे ज्यादा श्रद्धा कपूर को मिल रहा है। फिल्म में श्रद्धा की स्क्रीन टाइम भी कम रही है। ऐसे में बीते दिन बिट्टू का किरदार निभाने वाले अभिनेता अपारशक्ति खुराना के बयान ने हर किसी को चौंका दिया। अपारशक्ति खुराना ने कहा, 'मैं इस पर कुछ नहीं बोलूंगा, क्योंकि बात खुलेगी तो दूर तक जाएगी। मैं कुछ बोलना नहीं चाहूंगा, ऑडियंस जो कहे वो सही है।' वहीं, अब इस क्रेडिट वॉर पर निर्देशक अमर कौशिक ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने बयान से मामले को ठंडा करने की कोशिश करते नजर आए हैं। 

Stree 2 Credit War started due to Aparshakti Khurana statement director Amar Kaushik told who is the real hero
फिल्म स्त्री 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'स्त्री 2' के निर्देशक अमर कौशिक इस बात पर जोर देते हैं कि कहानी को एक स्टार तक ही सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसे सामूहिक प्रयास के रूप में सराहा जाना चाहिए। वहीं, फिल्म के मुख्य कलाकार को लेकर बहस तेज हो गई है, प्रशंसक उत्साहपूर्वक बहस कर रहे हैं कि क्या 'स्त्री 2' को राजकुमार राव या श्रद्धा कपूर की फिल्म के रूप में वर्गीकृत किया जाना चाहिए। इस पर कौशिक ने इसे महिला केंद्रित कहने से परहेज करते हुए कहा, 'मैं इसे ऐसा नहीं कहूंगा।'

Stree 2 Credit War started due to Aparshakti Khurana statement director Amar Kaushik told who is the real hero
स्त्री 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

कौशिक ने विस्तार से बताया, 'मैं इसे महिला केंद्रित फिल्म नहीं कहूंगा, यह उससे कहीं ज्यादा है। हां ये बात सच है कि फिल्म में महिला किरदार ज्यादा दमदार है। हमारी फिल्म में एक महिला पुरुषों को बचा रही है।' 'स्त्री 2' का सितारा कौन है, इस सवाल को संबोधित करते हुए, कौशिक फिल्म के प्रचार कंटेंट की ओर इशारा करते हैं, जिसमें इसके कलाकारों का संतुलित प्रतिनिधित्व होता है। 

Stree 2 Day 13 Box Office: 13वें दिन भी रहा 'स्त्री 2' का मंगल, बॉक्स ऑफिस पर हुई इतने नोटों की बरसात

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree 2 Credit War started due to Aparshakti Khurana statement director Amar Kaushik told who is the real hero
अमर कौशिक - फोटो : इंस्टाग्राम @amarkaushik

कौशिक इस बात पर जोर देते हैं, 'वे सभी पांच इस फिल्म के सितारे हैं, उनके किरदार फिल्म बनाते हैं। अन्य लोग आएंगे और जाएंगे, लेकिन ये पांच हमारी फिल्म की आत्मा होंगे।' उनका कहना है कि फिल्म की सफलता पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है, जिसमें तकनीशियन भी शामिल हैं जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ काम किया है। कौशिक ने निष्कर्ष निकाला कि फिल्म से जुड़ा हर एक शख्स अपने आप में एक सितारा है, जो फिल्म निर्माण से जुड़ा हुआ है। उनका मानना है कि इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के योगदान के बिना फिल्म अपनी वर्तमान सफलता हासिल नहीं कर पाती।

Kangana Ranaut: 'आपकी एक बेटी है और..,' सलमान और रणबीर ही नहीं अक्षय कुमार की भी फिल्म ठुकरा चुकी हैं कंगना!

विज्ञापन
Stree 2 Credit War started due to Aparshakti Khurana statement director Amar Kaushik told who is the real hero
अपारशक्ति खुराना - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, बीते दिन अपारशक्ति खुराना के बयान ने हर किसी को दंग कर दिया था। अभिनेता ने बातों ही बातों में कह दिया था कि अगर कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करने लगती है तो पीआर गेम शुरू हो जाता है, जिसमें आप किसी को ऊपर उठाते हो और किसी को नीचा दिखाते हो। अपारशक्ति ने यह भी कहा कि इस तरह की चीजें अभिनेता को स्टार बना देती हैं। वहीं, अन्य को उतना अटेंशन नहीं मिल पाता जितना वो डिजर्व करते हैं। उनके इस बयान से कुछ लोगों ने कयास लगाया कि वह श्रद्धा कपूर पर कटाक्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें 'स्त्री 2' की सफलता का सबसे ज्यादा श्रेय दिया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed