सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Stree 2: हॉरर यूनिवर्स पर अब भी कायम दिनेश विजन का भरोसा, ‘भेड़िया’ फ्लॉप होने के बावजूद शुरू करेंगे 'स्त्री 2

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 15 Dec 2022 02:28 PM IST
विज्ञापन
stree 2 shooting will start soon director dinesh vijan varun dhawan bhediya rajkummar rao janhvi kapoor roohi
स्त्री, रूही, भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कभी फिल्म निर्माण में सैफ अली खान के पार्टनर रहे निर्माता दिनेश विजन का अपने कल्पनालोक के हॉरर यूनिवर्स पर भरोसा अब भी नहीं टूटा है। इस काल्पनिक दुनिया की अब तक तीन फिल्में ‘स्त्री’, ‘रूही’ और ‘भेड़िया’ रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म ‘स्त्री’ को छोड़कर बाकी की दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं रही हैं। लेकिन, सुनने में आया है कि दिनेश विजन इस पर ध्यान न देते हुए इस हॉरर यूनिवर्स को आगे बढ़ाने के लिए अगले साल मार्च से फिल्म ‘स्त्री 2’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। हालांकि, अभिनेता राजकुमार राव ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में ये कह चुके हैं कि इस फिल्म के लिए अभी तक फिल्म निर्माण कंपनी से किसी ने उनसे संपर्क नहीं किया है।

Trending Videos
stree 2 shooting will start soon director dinesh vijan varun dhawan bhediya rajkummar rao janhvi kapoor roohi
दिनेश विजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' की कामयाबी के बाद से ही इस फिल्म के सीक्वल को लेकर चर्चाएं होती रही हैं। बीच में ऐसी खबरें भी आई थीं कि 'स्त्री 2' में राजकुमार राव नहीं, बल्कि वरुण धवन की एंट्री हो गई है। राज कुमार राव ने भी ये कहते हुए इस खबर को हवा दे दी थी कि उनसे इस फिल्म के लिए अभी तक किसी ने संपर्क नहीं किया है। ये बात राजकुमार राव ने फिल्म ‘मोनिका ओ माई डार्लिंग’ की रिलीज से पहले ‘अमर उजाला’ से एक एक्सक्लूसिव मुलाकात में कही थी। फिल्म के कलाकारों को लेकर अभी तक हालांकि कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन सुगबुगाहट है कि फिल्म 'स्त्री 2' की शूटिंग मार्च 2023 से शुरू होने जा रही है। फिल्म के एक कलाकार अपारशक्ति खुराना ने इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें: Vivek Agnihotri: 'हिंदू कभी मरे नहीं, यह साबित करो', अनुराग कश्यप के रिसर्च वाले सवाल पर विवेक का करारा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
stree 2 shooting will start soon director dinesh vijan varun dhawan bhediya rajkummar rao janhvi kapoor roohi
भेड़िया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स की वरुण धवन स्टारर फिल्म 'भेड़िया' के अंतिम सीन में राजकुमार राव और अपार शक्ति खुराना मिलकर अभिषेक बनर्जी को ढूंढते आते हैं और अभिषेक बनर्जी को फिल्म 'स्त्री' के किरदार 'जाना' के नाम से बुलाते हैं, तभी से इस बात का कयास लगाया जा रहा है था कि 'स्त्री 2' की शूटिंग जल्द ही शुरू हो सकती है। इतना ही नहीं श्रद्धा कपूर भी 'भेड़िया' के ठुमकेश्वरी गाने में नजर आई थी। यह गाना वरुण धवन और कृति सेनन पर फिल्माया गया था। लेकिन फिल्म ‘भेड़िया’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है और दिनेश विजन ने वरुण धवन को अपनी अगली फिल्म ‘इक्कीस’ से भी बाहर कर दिया है।

यह भी पढ़ें: Netflix Year Ender Party: 40 साल बाद उषा उथुप पहुंचीं महबूब स्टूडियो, लाइव परफॉर्मेंस का देर रात तक चला धमाल

stree 2 shooting will start soon director dinesh vijan varun dhawan bhediya rajkummar rao janhvi kapoor roohi
स्त्री - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। 'स्त्री' की कहानी मध्य प्रदेश के चंदेरी नामक स्थान की थी, जहां त्योहार के समय एक चुड़ैल सिर्फ पुरुषों को गायब कर देती है और जिसे लोग स्त्री कहकर बुलाते हैं। फिल्म 'स्त्री' की कहानी राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखी थी।

यह भी पढ़ें: बिकिनी पर बवाल: बॉलीवुड में पहले भी नजर आया भगवा कनेक्शन, दीपिका से पहले इन अभिनेत्रियों ने पहना यह रंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed