फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजकुमार राव के करियर की चौथी ब्लॉकबस्टर बनी 'स्त्री', आज की कमाई के बाद दर्ज होगा एक और रिकॉर्ड

Wed, 05 Sep 2018 03:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 05 Sep 2018 03:38 PM IST
विज्ञापन
Stree becomes Rajkummar Rao third highest grosser
राजकुमार राव

‘सिटीलाइट्स’, ‘शादी में जरूर आना’ और ‘न्यूटन’ जैसी शानदार फिल्में दे चुके राजकुमार राव इस बार 'स्त्री' के साथ लौटे हैं। फिल्म में राजकुमार राव के अलावा श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना जैसे दिग्गज कलाकार भी है। फिल्म समीक्षकों ने इसको लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया भी दी है। इतना ही नहीं फिल्म को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें कलेक्शन की तो 5 दिन में ही फिल्म ने 48 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Stree becomes Rajkummar Rao third highest grosser
stree
खास बात है कि स्त्री महज 20 करोड़ बजट पर तैयार किया गया है। लिहाजा, फिल्म पहले ही हिट हो चुकी है। अब फिल्म 50 करोड़ से महज कुछ दूर है जो कि कयास लगाए जा रहे हैं कि बुधवार को यह आंकड़ा छू लेगी। मंगलवार को फिल्म ने 6.37 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।  सोमवार को फिल्म को जन्माष्टमी की छुट्टी की फायदा मिला और इसने 9.70 करोड़ रुपये बटोरे थे। तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी है। इसी के साथ राजकुमार राव के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।
Stree becomes Rajkummar Rao third highest grosser
rajkumar rao

स्त्री राजकुमार राव की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। और बुधवार यानी आज के कलेक्शन को मिलाकर राजकुमार राव अपनी फिल्म काई पो छे के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ देंगे। एक्टिंग की बात करें तो राजकुमार राव अपने हर किरदार में जान फूंक देते हैं। चाहे न्यूटन जैसी सीरियस फिल्म हो या शादी में जरूर आना जैसी हंसी वाली फिल्म में हर किरदार में राजकुमार राव ने खुद को साबित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Stree becomes Rajkummar Rao third highest grosser
stree
सिनेमाघरों में पहले दिन इस फिल्म की 30 प्रतिशत ऑक्यूपेसी देखी गई। 'स्त्री' फिल्म को 1500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 'स्त्री' फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'मर्द को दर्द होगा' टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। जो अपने आप में अनोखा है। इस फिल्म की कहानी राज और डी के ने लिखी है जो इससे पहले कई सारी फिल्मों की कहानी लिख चुके हैं। 'स्त्री' फिल्म को अमर कौशिक ने डायरेक्ट किया है। 
विज्ञापन
Stree becomes Rajkummar Rao third highest grosser
rajkummar rao
एक नजर राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों पर...

तलाश- 93.40 करोड़
क्वीन- 61 करोड़
काई पो छे- 49.67 करोड़
स्त्री-48.34 करोड़
बरेली की बर्फी- 34.55 करोड़
हमारी अधूरी कहानी- 34.43 करोड़
न्यूटन- 22.80 करोड़
गैंग्स ऑफ वासेपुर- 22.04 करोड़
डॉली की डोली- 19.26 करोड़
फन्ने खां- 11 करोड़
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed