{"_id":"59703a4c4f1c1bee648b4893","slug":"stressed-mandana-karimi-requests-court-to-fast-track-her-divorce-case-against-husband-gaurav-gupta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति, अब कोर्ट में लगाई गुहार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति, अब कोर्ट में लगाई गुहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस' के सीजन 9 की कंटेस्टेट रहीं मंदाना करीमी ने अपने पति गौरव गुप्ता से तलाक के लिए केस दर्ज कराया है जिसके बाद से ही वो सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंनो अपने पति और सास-ससुर को खिलाफ घरेलू हिंसा का भी केस दर्ज कराया है। हाल ही में मंदाना केस की पहली सुनवाई में गईं थी। वहां उन्होंने कोर्ट के सामने केस को फास्ट ट्रैक करने की गुहार लगाई।
2 of 6
मंदाना गौरव
मंदाना का कहना है कि उनका भारत में वर्क वीजा है और वो जल्द ही एक्सपायर हो जाएगा जिसके चलते वो ज्यादा समय तक भारत में नहीं रह पाएंगी। मंदाना को जल्द ही अपने देश वापस लौटना पड़ सकता है और वो चाहती हैं कि उससे पहले ही केस का फैसला हो जाए।
3 of 6
मंदाना गौरव
मंदाना की शादी को अभी महज 6 महीने ही हुए हैं और इस समय वो काफी बुरे समय से गुजर रहीं हैं। जनवरी 2017 को मंदाना ने 2 साल डेट करने के बाद ब्वॉयफ्रेड गौरव गुप्ता से शादी की थी। दोनों की शादी काफी शाही तरीके और हिंदू रीति रिवाजों से की गई थी। लेकिन किसे पता था कि इस शादी का इतनी जल्दी ये अंजाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मंदाना गौरव
इससे पहले मंदाना करीमी ने कहा था, "मुझे मेरे ससुराल वालो ने करीब 7 हफ्ते पहले ही घर से निकाल दिया था। मैने उनके साथ रिश्तों के ठीक करने की हर संभव कोशिश की लेकिन वो नहीं मानें। इसके साथ ही गौरव ने भी मुझसे बात करना बंद कर दिया है।"
विज्ञापन
5 of 6
मंदाना गौरव
मंदाना ने कहा है कि गौरव शादी के बाद उन्हे धर्म बदल कर हिंदू बनने के लिए जबरदस्ती करते थे हालांकि उनकी शादी हिंदू रीती रीवाजों से ही हुई थी। गौरव उन्हे फिल्मी करियर को छोड़ने के लिए जबरदस्ती करते थे क्योंकि ये उनके परिवार के स्टेटस के खिलाफ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।