सब्सक्राइब करें

हेट स्टोरी 4 की एक्ट्रेस के आधार कार्ड का क्यों हुआ फर्जी इस्तेमाल, अब सामने आई वजह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 02 Apr 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Struggling Actress Used Urvashi Rautela aadhaar card details
urvashi rautela - फोटो : twitter
पिछले दिनों मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में फर्जी आधार कार्ड  मामले में FIR दर्ज करा चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के लिए खुशखबरी है। स्पॉटबाय में छपी खबर के मुताबिक उर्वशी के नाम पर रूम बुक कराने वाली महिला का पता चल गया है।
Struggling Actress Used Urvashi Rautela aadhaar card details
उर्वशी रौतेला - फोटो : amar ujala
पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया कि उसे एक्ट्रेस का आधार कार्ड ऑटोरिक्शा में मिला था। महिला के मुताबिक होटल बुक कराने के पीछे उसकी फाइव स्टार होटल में आराम करने की मंशा थी।
Struggling Actress Used Urvashi Rautela aadhaar card details
urvashi rautela - फोटो : twitter
मुंबई मिरर के मुताबिक उर्वशी के नाम पर रूम बुक कराने वाली महिला एक स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। उर्वशी के मुताबिक, कोई उनके नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर मुंबई के होटल में रूम बुकिंग कर रहा था। उन्हें जब इस बारे में पता चला तो फौरन पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Struggling Actress Used Urvashi Rautela aadhaar card details
Urvashi Rautela
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह किसी इवेंट के लिए उस होटल में पहुंची थीं। तभी होटल के स्टाफ ने उन्हें बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए एक रूम उनके नाम पर बुक है। उर्वशी की जानकारी के बिना वहां के एक फाइव स्टार होटल में कमरा बुक करने के लिए फेक आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed