सब्सक्राइब करें

संजय दत्त की हरकतों से तंग आकर सुभाष घई ने सेट पर ही जड़ दिया था थप्पड़, 'M' अक्षर को मानते हैं लकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 24 Jan 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai birthday Special know some unknown facts about his life
Subhash Ghai
24 जनवरी 1945 को नागपुर, महाराष्ट्र जन्में सुभाष घई (Subhash Ghai) हिंदी सिनेमा में बहुत बड़ा नाम है। सुभाष घई का आज 74वां जन्मदिन (Birthday) है। 1976 में बतौर डायरेक्टर सुभाष घई की पहली फिल्म 'कालीचरण' आई। सुभाष घई कर्ज, मेरी जंग, हीरो, कर्मा, राम लखन, खलनायक, त्रिमूर्ति, परदेस, ताल और यादें जैसी फिल्मों से जाने जाते हैं।
Trending Videos
Subhash Ghai birthday Special know some unknown facts about his life
Subhash Ghai

सुभाष घई न सिर्फ अपनी इन खास फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि अपने खास ट्रेडमार्क अंदाज के साथ वह अकसर फिल्म के किसी सीन में भी जरूर नज़र आते हैं। 70 के दशक के आखिर में उनकी फिल्म 'क्रोधी' फ्लॉप हुई तो लोगों ने कहा कि उनका करियर खत्म हो गया लेकिन 'क्रोधी' के बाद उन्होंने विधाता, हीरो, कर्ज, राम-लखन जैसी बेहद कामयाब फिल्में दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai birthday Special know some unknown facts about his life
सुभाष घई

क्या आप जानते हैं सुभाष घई ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत एक अभिनेता के रूप में की थी? 'उमंग' और 'गुमराह' जैसी फिल्मों में सुभाष घई बतौर अभिनेता नजर भी आये लेकिन, अभिनय में वो बात नहीं बनी तो वो डायरेक्शन में आ गए। 

Subhash Ghai birthday Special know some unknown facts about his life
subhash ghai

सुभाष घई ने जितनी हीरोईनों को बॉलीवुड में इंट्रोड्यूस किया उन सबका नाम अंग्रेजी के M अक्षर से शुरु होता था, क्योंकि, M शब्द को सुभाष घई लकी माना करते थे। फिल्म हीरो में उन्होंने मीनाक्षी शेषाद्री को इंड्रोड्यूस किया। राम लखन में माधुरी दीक्षित को तो सौदागर में मनीषा कोईराला को। इतना ही नहीं परदेश की हीरोइन रितु चौधरी का नाम बदलकर भी उन्होंने महिमा चौधरी रख दिया।

विज्ञापन
Subhash Ghai birthday Special know some unknown facts about his life
Subhash Ghai
फिल्म विधाता की शूटिंग के समय का एक वाकया बताया जाता है। दरअसल सेट पर नशे में धुत्त संजय दत्त एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी से बदतमीजी करने लगे थे, जिससे परेशान होकर पद्मिनी डर कर सेट छोडकर भाग गयीं। इस के बाद सुभाष घई पद्मिनी को समझा के वापस सेट पर लेकर आए पर संजय अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे थे। गुस्सा आकर सुभाष घई ने संजय दत्त को सबके सामने जडकर थप्पड जड़ दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed