{"_id":"5a728d9b4f1c1b0a7b8b4586","slug":"subhash-ghai-praises-aishwarya-rai-bachchan-on-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस फिल्ममेकर के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने दिया ऐसा तोहफा, जानकर हो जाएंगे इंप्रेस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्ममेकर के जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने दिया ऐसा तोहफा, जानकर हो जाएंगे इंप्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'फन्ने खां' की शूटिंग में काफी बिजी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने करीबी दोस्त सुभाष घई के जन्मदिन पर उन्हें ऐसा नायाब तोहफा दिया है जिसे जानने के बाद बच्चन परिवार की बहू के फैंस काफी खुश हो जाएंगे।
Aishwarya Rai Bachchan
फिल्म इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर सुभाष घई ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना 73वां जन्मदिन मनाया। उनके जन्मदिन को खास बनाने के लिए ऐश्वर्या ने ऐसा काम कर दिया कि घई साहब की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। उन्होंनें अपनी खुशी सोशल मीडिया पर भी जाहिर की।
subhash ghai
दरअसल, सुभाष घई को जन्मदिन की बधाई देने के लिए ऐश्वर्या सीधे उनके इंस्टीट्यूट पहुंच गई और उन्हें मिलकर बधाई दी। इस बात का खुलासा सुभाष घई ने ट्विटर पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai
सुभाष घई ने ट्वीट करते हुए लिखा - 'आपके कुछ करीबी दोस्त आपको जन्मदिन पर इस तरह से सरप्राइज करें तो बेहद खुशी होती है। मेरी फेवरेट एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने मेरे जन्मदिन की पार्टी में आकर मुझे बधाई दी।' इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की है।
How real friends surprise u is always a treat. So did my favourite star ashwarya rai bachchan by her surprise presence on eve of my birthday in a surprise party by my team @Whistling_Woods @MuktaArtsLtd @MuktaA2Cinemas on 24 January She is always gracious indeed. 🙏🏽👍 pic.twitter.com/nEJ7fxfuKk
— Subhash Ghai (@SubhashGhai1) January 30, 2018
विज्ञापन
Aishwarya Rai Bachchan
आपको बता दें, ऐश्वर्या सुभाष घई की 'ताल' फिल्म में काम कर चुकी हैं। साल 1999 में आई इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में थे। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले ऐश्वर्या किसी भी बड़े एक्टर या फिर फिल्ममेकर को इस तरह से जन्मदिन की बधाई नहीं दी ऐसे में उनका यह तरीका बेहद काबिले तारीफ हैं।