देशभर में हुए लॉकडाउन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव कर दिया है। हर सेलेब्रिटी इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी से लेकर नई तक हर तस्वीर साझा कर रहा है। इन सेलेब्स की थ्रोबैक तस्वीरें अक्सर ही लाइमलाइट बटोरती हैं। तो इस लॉकडाउन के समय में भी सेलेब्स की थ्रोबैक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रखा है। हाल ही में बॉलीवुड के एक जाने माने डायरेक्टर ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है।
बॉलीवुड के 'शो मैन' सुभाष घई ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, थ्रोबैक फोटो शेयर कर लिखा ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये डायरेक्टर हैं, बॉलीवुड के दूसरे शो मैन कहे जाने वाले सुभाष घई। सुभाष घई ने अपने करियर के दौरान कई सितारों को सुपरस्टार बनाया है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं जिनके जरिए संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर जैसे सितारों को सुपरस्टार स्टार बना दिया। इस लिस्ट में अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम भी जुड़ा हुआ है। कार्तिक ने भी सुभाष घई के साथ फिल्म 'कांची' में काम किया है। सुभाष ने कार्तिक की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा कर उनकी जमकर तारीफ की है।
दरअसल हाल ही में सुबाष घई ने कार्तिक आर्यन की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर साल 2015 की है। इस तस्वीर में कार्तिक के अलावा सलमान खान, आमिर खान और सुभाष घई खुद भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में सुभाष ने लिखा है, '2015 के मेरे जन्मदिन के मौके पर मैंने कार्तिक आर्यन की आंखों में सपने देखे, जो मेरी आखिरी फिल्म के हीरो थे #KAANCHI आमिर खान और सलमान खान की तरह सुपरस्टार बनने के लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आज मुझे कार्तिक पर गर्व है। उनको मेरा आशीर्वाद।'
On my birthday bash 2015 I saw the dreams in Kartik Aryan’s eyes who was hero of my last film #KAANCHI working hard to be superstar like aamir khan N salman khan 😊
Today I am glad n proud of Kartik @TheAaryanKartik
he has caught the ladder of success. My blessings🙏🏽 pic.twitter.com/BDamJL1GAx
इस तस्वीर में सलमान, आमिर मिलकर सुभाष घई के साथ कुछ मजाक कर रहे हैं और सभी हंस रहे हैं। तस्वीर में कार्तिक भी नजर आ रहे हैं जो इन सभी की बातों पर हंस रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। बता दें कि इससे पहले सुभाष घई ने सोनम कपूर और टाइगर श्रॉफ के बचपन की तस्वीर साझा की थी। इन दिनों सुभाष घर पर बैठे हुए पुराने दिनों को याद कर रहे हैं।
बात करें कार्तिक के वर्कफ्रंट की तो लॉकडाउन से पहले कार्तिक अपनी आगामी फिल्मों भूल भुलैया और दोस्ताना 2 की शूटिंग में व्यस्त थे। वहीं अब कार्तिक ने लॉकडाउन के दौरान अरना एक नया चैट शो शुरू किया है जिसका नाम है 'कोकी पूछेगा'। इस शो के दौरान कार्तिक कोरोना वॉरियर्स से बातें कर लोगों को कोरोना के प्रति सजग करते हैं।