फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुभाष घई पर लगा दुष्कर्म का आरोप, बोले- 'लाइमलाइट के लिए कुछ लोग इस कैंपेन को कर रहे बर्बाद'

Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Oct 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Subhash Ghai tweet on Rape allegations
Subhash Ghai

बॉलीवुड इंडस्ट्री को #MeToo कैंपेन ने हिलाकर रख दिया है। कुछ दिन पहले ही एक महिला ने मशहूर डायरेक्टर सुभाष घई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। सुभाष घई ने इन सभी आरोपों को नकारा था और मानहानि का दावा करने की बात कही थी। इस बीच सुभाष घई ने एक और ट्वीट किया है जिसमें वह इन आरोपों से आहत नजर आ रहे हैं।

Subhash Ghai tweet on Rape allegations
subhash ghai

सुभाष घई ने ट्वीट किया - 'मैं महिला सशक्तिकरण और #MeToo का सपोर्ट करता हूं। जो कुछ लोग इस कैंपेन के जरिए लाइमलाइट में रहने के लिए बेवजह फायदा उठा रहे हैं वह इसे बर्बाद कर रहे हैं। मुझे और मेरी प्रतिष्ठा कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश करता है तो बहुत दुख होता है। मेरे वकील मामले पर उचित कार्रवाई करेंगे।'

Subhash Ghai tweet on Rape allegations
सुभाष घई

सुभाष घई हिंदी सिनेमाजगत में कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इन फिल्मों में 'ताल', 'खलनायक' और 'परदेस' शामिल हैं। कुछ वक्त से सुभाष घई डायरेक्शन से ज्यादा बतौर प्रोड्यूसर कई फिल्में प्रोड्यूस कर चुके हैं। सुभाष घई की आखिरी डायरेक्ट की गई फिल्म 'कंचना- द अनब्रेकेबल' है। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। बॉलीवुड के दूसरा शोमैन कहे जाने वाले सुभाष घई पर एक महिला ने सोशल मीडिया पर आप बीती पोस्ट करके दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Subhash Ghai tweet on Rape allegations
Subhash Ghai

महिला ने अपनी आपबीती राइटर महिमा कुकरेजा को बताई थी। महिमा ने ही अपनी पोस्ट के जरिए ये राज खोला। यह महिला सुभाष घई की पूर्व कर्मचारी है। महिला तब सुभाष घई के साथ एक फिल्म प्रोजेक्ट पर काम कर रही थी। सुभाष घई ने उनको मेंटर करने का वादा किया था। महिला के अनुसार, वह तब यंग थी और सभी को साबित करना चाहती थी कि वह एक अच्छी डायरेक्टर बन सकती है। पोस्ट के अनुसार, 'काम के लिए महिला को अक्सर देर तक रुकना पड़ता था। '

 

विज्ञापन
Subhash Ghai tweet on Rape allegations
Subhash Ghai
पोस्ट में महिला ने कहा - धीरे-धीरे सुभाष घई उनके नजदीक आने लगे और कई बार उनको घर भी छोड़ते थे। इस दौरान वे उनको छूते थे और देर तक गले लगाकर रखते थे। इसके बाद सुभाष घई ने एक दिन उनको अपने 2 बेडरूम फ्लैट में बुलाया। यहां वे काम के लिए रुकते थे और कहा करते थे कि एक्ट्रेसेस को स्क्रिप्ट सेशन के लिए यहीं बुलाते हैं। सुभाष घई ने उनसे सहानुभूति जीतने की कोशिश की और उनकी गोद में अपना सिर रख लिया। यही नहीं, इस दौरान सुभाष घई ने पीड़ित महिला को किस करने की कोशिश भी की जिसके बाद वह तुरंत वहां से चली गई। फाइनेंशल दिक्कतों के चलते उन्होंने प्रोजेक्ट नहीं छोड़ा लेकिन उनको ये पता लगा गया कि सुभाष घई ने उनकी दो और फ्रेंड्स के साथ ऐसी हरकत की है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed