सीबीआई, ईडी और एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत की मौत की असली सच्चाई पता करने में जुटी हैं। इस केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस केस पर शुरुआत से ही अपनी नजर बनाए हुए हैं। इस बीच उन्होंने दावा किया है कि सुशांत की हत्या हुई है और इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।
सुशांत की मौत पर सुब्रमण्यम स्वामी का दावा और सारा अली खान को समन भेज सकती है एनसीबी, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र सरकार से चल रही तनातनी के बीच कंगना रणौत महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से आज मुलाकात करेंगीं। यह मुलाकात शाम 4.30 बजे तय हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना अपने दफ्तर में बीएमसी द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर राज्यपाल के सामने अपनी बात रख सकती हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत कोश्यारी से आज मुलाकात करेंगी कंगना रणौत
सुशांत सिंह राजपूत केस में मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को लेकर फिल्म इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंट गई है। रिया की गिरफ्तारी के बाद राधिका मदान, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर, तापसी पन्नू, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, अनुराग कश्यप जैसे बड़े सितारे उनके समर्थन में उतर आए हैं। हालांकि समर्थन करने वाले सेलेब्स को उस जनता के गुस्से का सामना भी करना पड़ रहा है जो सुशांत के लिए न्याय मांग रहे हैं। हाल ही में अभिनेता साकिब सलीम ने बताया कि रिया का समर्थन करने पर लोग किस तरह से उन्हें गालियां दे रहे हैं।
रिया चक्रवर्ती का समर्थन करने पर पड़ी गालियां, साकिब सलीम बोले- मेरा भारत महान
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा महिमा चौधरी अपना जन्मदिन 13 सितंबर को मनाती हैं। वह अब लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। महिमा चौधरी ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों से साथ काम किया और खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उनका का जन्म 13 सितंबर 1973 को दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में हुआ था। महिमा चौधरी का असली नाम ऋतु चौधरी है, लेकिन फिल्मी दुनिया में लोग उन्हें महिमा चौधरी के नाम से जानते हैं।
Mahima Chaudhry Birthday: टीवी विज्ञापन से मशहूर हुई थीं महिमा चौधरी, लगा चुकी हैं सुभाष घई पर साजिश करने का आरोप
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) इसकी पड़ताल कर रहा है। इस मामले में सुशांत केस की मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस समय वो मुंबई भायखला जेल में बंद हैं। इस बीच खुलासा हुआ है कि रिया ने सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह, सीमोन खंभाटा, रोहिणी अय्यर और मुकेश छाबड़ा सहित 25 मशहूर हस्तियों का नाम लेकर कहा है कि ये लोग भी ड्रग्स लिया करते थे। रिया ने एजेंसी से कहा है कि बॉलीवुड के 80 प्रतिशत स्टार्स ड्रग्स लेते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड के अब ये फिल्मी सितारे एनसीबी की रडार पर हैं।
एक ही डीलर से ड्रग्स खरीदती थीं रिया और सारा अली खान, अब एनसीबी लगाएगी सोर्स का पता!