फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rhea Chakraborty: आखिरी दिन बांटी मिठाई, कैदियों के साथ किया डांस, कुछ ऐसा था जेल से रिया की रिहाई का नजारा

Wed, 19 Oct 2022 05:19 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 19 Oct 2022 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sudha Bharadwaj revels Rhea Chakraborty Danced with Her Jail Inmates, distributed sweets on last day in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही से सुर्खियों में बनी हुई हैं। 14 जून 2020 को सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई सवाल उठे थे और अभिनेता को ड्रग देने के मामले में उन्हें 28 दिन तक न्यायिक हिरासत में रखा गया था। इस हाई प्रोफाइल केस को लेकर पूरे देश में जहां खूब हल्ला मच रहा था, वहीं जेल के अंदर रिया चक्रवर्ती ने कैसे अपना समय बिताया इसकी जानकारी मानवाधिकार वकील और ट्रेड यूनियनिस्ट सुधा भारद्वाज ने दी है।

Sudha Bharadwaj revels Rhea Chakraborty Danced with Her Jail Inmates, distributed sweets on last day in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुधा भारद्वाज ने इस बात का खुलासा किया कि जेल में रिया चक्रवर्ती ने अपना समय कैसे बिता रही थीं। बता दें कि सुधा भारद्वाज को दिसंबर 2021 में मुंबई का भायखला जेल से रिहा किया गया है, जहां पर करीब 28 दिल तक रिया चक्रवर्ती भी रही थीं। सुधा को भीमा कोरेगांव केस में गिरफ्तार करने के तीन साल बाद जेल से रिहाई मिली थी। वहीं, अब सुधा ने  इंटरव्यू के दौरान बताया कि रिया चक्रवर्ती का जेल में सभी के साथ बहुत अच्छा व्यवहार था। वह सभी के साथ मिल-जुलकर रहीं और आखिरी दिन मिठाई भी बांटी।

Thank God: कानूनी पचड़ों में फंसी अजय-सिद्धार्थ की थैंक गॉड, 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Sudha Bharadwaj revels Rhea Chakraborty Danced with Her Jail Inmates, distributed sweets on last day in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा भारद्वाज ने बताया कि जेल में उन्होंने रिया चक्रवर्ती को देखा था। उनमें किसी भी बात का घमंड नहीं था। उन्होंने कहा, 'सुशांत की मौत के बाद रिया मीडिया ट्रायल का शिकार हुई थीं। लेकिन इसका उन पर असर नहीं हुआ और वह जेल में सभी के साथ मिलनसार थीं। मीडिया में जो कुछ भी चल रहा था उसे देखकर हम कहते थे कि रिया को बली का बकरा बनाया जा रहा है। रिया को स्पेशल सेल में रखा गया था। मुझे लगता है कि रिया को वहां इसलिए रखा गया था क्योंकि मुख्य बैरक में हमेशा टीवी चलता रहता था और उस पर उनके केस को लेकर बहुत कुछ दिखाया जाता था।'

Chanakya Movie Shelved: नीरज पांडे की महत्वाकांक्षी फिल्म ‘चाणक्य’ बंद, अजय देवगन के साथ बनेगी दूसरी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha Bharadwaj revels Rhea Chakraborty Danced with Her Jail Inmates, distributed sweets on last day in jail
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सुधा ने कहा, 'किसी भी इंसान का इस तरह की परिस्थितियों को झेलना उसे परेशान कर देता है। लेकिन रिया ने उसे बहुत ही अच्छे तरीके से हैंडल किया। जेल में पहले दिन सभी रिया के बारे में पूछ रहे थे और उससे मिल रहे थे। लेकिन उसने कभी इस बारे में बात नहीं की और वह सबके साथ अच्छे से रहती और दोस्ती करती थीं। खासकर बच्चों के साथ रिया बहुत अच्छे से पेश आती थीं। जिस दिन जेल में रिया का आखिरी दिन था, तो उनके अकाउंट में जो भी पैसे बचे थे उसकी उन्होंने मिठाई मंगवाई और सभी को दी। वहीं, सभी कैदी उन्हें गेट तक छोड़ने आए और रिया से कहा कि एक डांस। रिया मान गईं और कैदियों के साथ डांस किया।'

Mukesh Khanna: इंडस्ट्री में हो रहीं आत्महत्याओं पर मुकेश खन्ना ने जताई चिंता, बोले- कोई कुछ करता क्यों नहीं?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed