फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीडियो: कृत्रिम पैर की वजह से सुधा चंद्रन को एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों ने रोका, अभिनेत्री ने पीएम मोदी से की अपील

Fri, 22 Oct 2021 09:56 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Oct 2021 09:56 AM IST
विज्ञापन
Sudha chandran asked to remove prosthetic limb at airport for security checkup actress appealed pm modi
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी और फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री व डांसर सुधा चंद्रन का हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुधा पीएम मोदी से अपील और अपना दर्द बयां करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में सुधा चंद्रन पीएम मोदी से अपील कर रही हैं कि वह सीनियर सिटीजन के लिए एक कार्ड जारी कर दें ताकि जब भी वह हवाई यात्रा करें तो एयरपोर्ट पर उन्हें चेक इन और चेक आउट करते समय किसी भी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।



सुधा चंद्रन ने पीएम मोदी से की अपील

दरअसल एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मी संपूर्ण जांच के बाद ही किसी व्यक्ति को आगे जाने का मौका मिलता है। ऐसे में जब भी सुधा हवाई यात्रा करती हैं तो उन्हें एयरपोर्ट पर दिक्कत होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेक इन के दौरान सुरक्षाकर्मी उनके आर्टिफिशियल लिंब को उतारने और उसे चेक करने के लिए कहते हैं जो काफी परेशानी भरा होता है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sudhaa Chandran (@sudhaachandran)

Sudha chandran asked to remove prosthetic limb at airport for security checkup actress appealed pm modi
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

सुधा चंद्रन एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं थी जिसमें उनका पैर कट गया था। इसके बाद वो ऑर्टिफिशियल लिंब के सहारे चलती हैं। उन्होंने वीडियो में कहा कि सड़क दुर्घटना में पैर गंवाने के बाद भी उनका विश्वास बरकरार रहा और उन्होंने अभिनय के साथ साथ डांस के जरिए भी लोगों की वाहवाही लूटी। हालांकि सुरक्षा जांच के दौरान जब उनसे आर्टिफिशियल लिंब हटाने के लिए कहा गया है तो ये उनके लिए बहुत दिक्कत की बात थी। 

Sudha chandran asked to remove prosthetic limb at airport for security checkup actress appealed pm modi
सुधा चंद्रन

सुधा ने कहा कि आर्टिफिशियल लिंब को खोलने की प्रक्रिया काफी कष्टदायी होती है और हवाई अड्डे के अधिकारियों से हर बार ईटीडी( विस्फोटक ट्रेस डिक्टेटर) उपयोग करने के लिए भी कहा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने कहा, 'मैं यहां जो बात कहने जा रही हूं वो बेहद ही व्यक्तिगत नोट है। मैं अपनी ये बात पीएम मोदी जी से कहना चाहती हूं, मेरी ये अपील राज्य और केंद्र सरकार दोनों से है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sudha chandran asked to remove prosthetic limb at airport for security checkup actress appealed pm modi
सुधा चंद्रन

उन्होंने कहा कि, 'जब भी मैं हवाई यात्रा करती हूं तो मुझे एयरपोर्ट पर रोक दिया जाता है। जब भी मैं सीआईएसफएफ अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे कृत्रिम अंग के लिए ईटीडी कर लें तब भी वह चाहते हैं कि मैं अपने कृत्रिम अंग को हटा दूं और उन्हें ये दिखाऊं। क्या ये मानवीय रूप से संभव है मोदी जी? क्या यही हमारा देश है? क्या यही वो सम्मान है जो एक महिला दूसरी महिला को देती है?

विज्ञापन
Sudha chandran asked to remove prosthetic limb at airport for security checkup actress appealed pm modi
सुधा चंद्रन - फोटो : सोशल मीडिया

चंद्रन ने आगे कहा कि, 'मोदी जी से मेरा विनम्र अनुरोध है कि कृपया वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड दें जिसमें लिखा हो कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं'। उन्हें हर बार हवाई अड्डे की सुरक्षा से गुजरना अच्छा नहीं लगता है और उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई का अनुरोध किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed