{"_id":"5cf50f1ebdec2207215a5966","slug":"suhana-khan-ananya-pandey-dhvani-bhanushali-arhaan-khan-ishaan-khattar-parineeti-chopra-spotted","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई की गर्मी में सुहाना से लेकर ईशान तक ने बढ़ाया ग्लैमर का पारा, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुंबई की गर्मी में सुहाना से लेकर ईशान तक ने बढ़ाया ग्लैमर का पारा, देखिए तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 03 Jun 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
स्पॉटिड हुए सेलेब्स
- फोटो : मुंबई टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पूरे देश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। ऐसे में मुंबई में भी सूरज का कहर बरप रहा है। हालांकि हमारे सेलेब्स इस गर्मी में भी अपने आपको स्टाइलिश रखते हैं। शाहरुख खान की बेटी सुहाना से ईशान खट्टर तक कैमरे में कैद हुऐ सेलेब्स। देखिए सेलेब्स का स्टाइलिश अवतार...
2 of 7
सुहाना खान
- फोटो : मुंबई टीम
सुहाना खान: फिल्मी जगत के किंग शाहरुख खान और गौरी खान की लाडली सुहाना खान फिल्मों से तो दूर है लेकिन अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बात का सबूत आए दिन खिंचने वाली उनकी तस्वीरें हैं। रविवार का भी उनका एक लुक सामने आया है। यहां सुहाना ऑल व्हाइट लुक में नजर आईं। उन्होंने व्हाइट जींस के साथ व्हाइट टी शर्ट बहुत ही स्टाइलिश तरीके से पहनी हुई है।
3 of 7
अनन्या पांडे
- फोटो : मुंबई टीम
अनन्या पांडे: पिछली बार सुहाना, शनाया कपूर और आर्यन खान के साथ एक पार्टी में नज़र आईं अनन्या पांडे इस बार मायानगरी में यहां अकेले नज़र आईं। यहां अनन्या ने ऑल ब्लैक एटायर पहना है, टी शर्ट, सकर्ट और जूते सभी काले रंग के ही हैं। वहीं इनकी शर्ट पर लिखा है एनी डाउट यानी क्या कोई शक। इस बात पर हम भी कह ही देते हैं, कि नहीं कोई शक नहीं आप ही हैं बस।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
ध्वनि भानुशाली
- फोटो : मुंबई टीम
ध्वनि भानुशाली: एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई सिंगिंग सेंसेशन ध्वनि भानुशाली भी किसी अदाकारा से कम नहीं हैं। ध्वनि भानुशाली इस सफेद टी शर्ट और प्लाज़ो वाली डेनिम जीन्स और स्पोर्ट शूज़ में प्रॉपर समर गोल्स सेट कर रही हैं। वह यहां से गोवा के लिए रवाना हो रही हैं, जहां वह अपनी समर वकेशन्स मनाएंगी।
विज्ञापन
5 of 7
अरहान खान
- फोटो : मुंबई टीम
अरहान खान: इन जाने माने स्टार किड्स के अलावा एक और स्टारकिड बीते रविवार के दिन मायानगरी में नज़र आया। यह हैं अरहान खान जो अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं। इनकी शक्ल ध्यान से देखें तो अरबाज़ खान की हू बहू शक्ल पाइ हैं अरहान ने। 16 साल के हो चले अरहान भी इस कैजुअल अवतार में किसी स्टार से कम नहीं लग रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।