बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान जितने सुर्खियों में रहते हैं उतने ही उनके बच्चे भी सुर्खियां बटोरते हैं। जिनमें सबसे पहला नाम आता है शाहरुख की बेटी सुहाना खान का। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अक्सर अपनी तस्वीरों के लिए सोशल मीडिया पर लाइम लाइट बटोरती रहती हैं। हाल ही में उनकी एक मिरर सेल्फी ने भी सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
शाहरुख खान की बेटी ने ब्लैक ड्रेस में ढाया कहर, वायरल हो रही दोस्त संग मिरर सेल्फी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहाना खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट कुछ समय पहले ही पब्लिक किया है। हालांकि उन्होंने इसका कमेंट सेक्शन सभी के लिए बंद रखा है। लेकिन सुहाना जब भी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं उनके फैंस के बीच काफी बवाल मच जाता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ हुआ है।
सुहाना खान की फैन फॉलोइंग भी अपने पिता की ही तरह जबरदस्त है। सुहाना ने अब तक बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन फिर भी उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती ही जाती है। सुहाना के नाम से उनके कई फैनपेज बी बने हुए हैं जिनमें उनकी तस्वीरें साझा की जाती हैं। हाल ही में उनके एक फैनपेज ने उनकी एक तस्वीर साझा की है। जिसमें उनका बोल्ड अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
सुहाना की जो तस्वीर शेयर की गई है वो एक मिरर सेल्फी है। जिसमें सुहाना अपनी दोस्त के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में सुहाना ने ब्लैक रंग की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। ये तस्वीर साझा होते ही काफी वायरल हो रही है। सुहाना के फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि सुहाना भी खुद अपनी कई बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक सफेद रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीर साझा की है। जिसमें वो बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सुहाना का बोल्ड अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आता है।
पढ़ें: Saif Ali Khan 2021: रावण ने लगाई सेकेंड इनिंग्स की ‘लंका’, अगले हफ्ते शुरू होगा एक नया लिटमस टेस्ट