सब्सक्राइब करें

बेटी सुहाना खान पर रंगभेद की टिप्पणी होने के बाद भावुक हुईं गौरी खान, महिला सशक्तिकरण पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 01 Oct 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
Suhana Khan mother Gauri Khan shares post of women empowerment after her daughter get troll for skin color
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : instagram: gaurikhan

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में रंगभेद को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। सांवला रंग होने की वजह से सुहाना खान को कुछ असामाजिक तत्वों ने काली बोला। जिसका शाहरुख खान की बेटी ने करारा जबाव दिया। इस बीच महिला सशक्तिकरण पर शाहरुख खान की पत्नी गौरी का भी सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। 

Trending Videos
Suhana Khan mother Gauri Khan shares post of women empowerment after her daughter get troll for skin color
gauri khan - फोटो : instagram: gaurikhan

गौरी खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिला सशक्तिकरण से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया। गौरी खान ने इस पोस्ट से साथ अपने आधे चेहरे की तस्वीर को भी साझा किया है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मैं एक महिला हूं। रक्षक, म्यूज अर्थात पोज देना, पथिक यानी घूमना-फिरना, सपने देखने वाली और सफल महिला हूं। आप केवल मेरा एक हिस्सा देखें। वह हिस्सा जो मेरी भूमिका में निहित है, मेरी आत्मा में नहीं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan mother Gauri Khan shares post of women empowerment after her daughter get troll for skin color
शाहरुख खान- गौरी खान - फोटो : instagram: gaurikhan

गौरी खान ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह सब अनदेखी मुझे पूरा करती है, इस हिस्से से मुझे शक्ति मिलती है। उन महिलाओं को टैग करें जो आपकी आत्मा को प्रेरित करती हैं। खुद की एक क्रॉप तस्वीर साझा करें, संदेश साझा करें। चलिए इस शक्ति को ग्लोबली क्रिएट करते हैं।' अपने एक पोस्ट में गौरी खान ने डिजाइनर मोनीषा जयसिंह, कोरियोग्राफर फराह खान, अभिनेत्री अनन्या पांडे की मां भावना पांडे, अभिनेत्री नीलम कोठारी और संजय कपूर की पत्नी माहिप कपूर सहित कई लोगों को टैग किया है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I am a woman. Protector, muse, wanderer, achiever, dreamer... You only see a part of me. The part that is rooted in my role, not in my soul. All that’s unseen completes me, and from there I draw my strength. This image is a reminder to stay #RootedToStrength. Tag women who inspire your soul. Post a cropped image of yourself, share this text and let’s create a global grid of strength. @monishajaising @falgunipeacock @farahkhankunder @bhavanapandey @neelamkotharisoni @seemakhan76 @maheepkapoor @shivaniwpasrich @gitikatarapore

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan) on

Suhana Khan mother Gauri Khan shares post of women empowerment after her daughter get troll for skin color
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

सोशल मीडिया पर गौरी खान का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। वहीं आपको बता दें कि रंगभेद की टिप्पणी करने वालों पर गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने पोस्ट लिखा और करारा जबाव दिया था। सुहाना ने पोस्ट में लिखा 'यह उन सभी लोगों के लिए है जो हिंदी नहीं बोलते हैं, मैंने सोचा उन्हें कुछ बता दूं। ब्लैक कलर को हिंदी में काला कहते हैं। काली शब्द का इस्तेमाल एक महिला के बारे में बताने के लिए किया जाता है जो डार्क कलर की हैं।'

विज्ञापन
Suhana Khan mother Gauri Khan shares post of women empowerment after her daughter get troll for skin color
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

उन्होंने आगे लिखा, 'अभी बहुत कुछ चला रहा है और यह उन मुद्दों में से एक है जिन्हें हमें ठीक करने की जरूरत है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह हर युवा लड़की/लड़के के बारे में है जो बिना किसी कारण के हीन भावना के साथ बड़ा होता है। जब मैं 12 साल की थी तब मुझे लोगों द्वारा बताया गया कि मैं अपनी स्किन के कारण बदसूरत हूं। ये टिप्पणी भारत के लोग करते हैं जबकि हम सभी भारतीय मुख्य रूप से ब्राउन कलर के ही होते हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

There's a lot going on right now and this is one of the issues we need to fix!! this isn't just about me, it's about every young girl/boy who has grown up feeling inferior for absolutely no reason. Here are just a few of the comments made about my appearance. I've been told I'm ugly because of my skin tone, by full grown men and women, since I was 12 years old. Other than the fact that these are actual adults, what's sad is that we are all indian, which automatically makes us brown - yes we come in different shades but no matter how much you try to distance yourself from the melanin, you just can't. Hating on your own people just means that you are painfully insecure. I'm sorry if social media, Indian matchmaking or even your own families have convinced you, that if you're not 5"7 and fair you're not beautiful. I hope it helps to know that I'm 5"3 and brown and I am extremely happy about it and you should be too. #endcolourism

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed