फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Archies: डेब्यू फिल्म के लिए सुहाना खान तैयार, जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर हुईं स्पॉट

Tue, 22 Feb 2022 08:08 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 22 Feb 2022 08:08 PM IST
विज्ञापन
Suhana Khan to debut in Bollywood with Zoya Akhtar film Archies
सुहाना खान का डेब्यू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान की बेटी सुहाना खान भी अब पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार हैं। उनकी भी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में एक्टिंग करती नजर आने वाली हैं। सुहाना 'द आर्चीज' से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं, जिसका निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर करेंगी। अब फिर सुहाना की कुछ तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिससे उनके बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चा तेज हो गई है। 






 
Suhana Khan to debut in Bollywood with Zoya Akhtar film Archies
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल सुहाना बीते दिनों फिल्ममेकर जोया अख्तर के ऑफिस के बाहर स्पॉट की गई थीं। जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जिसके बाद सुहाना के फिल्म में काम करने की खबर को एक बार फिर हवा मिल गई है। सुहाना के फैंस बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अभी इस फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

Suhana Khan to debut in Bollywood with Zoya Akhtar film Archies
सुहाना खान - फोटो : सोशल मीडिया

खबरों के मुताबिक जोया की फिल्म में सुहाना का न केवल वेस्टर्न बल्कि भारतीय लुक भी देखने को मिलेगा। सुहाना को मेकअप करना बहुत पसंद है। वह इंस्टाग्राम पर अपने अलग लुक की तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं और ये जानने के लिए भी उत्सुक होती हैं कि लोग उसपर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suhana Khan to debut in Bollywood with Zoya Akhtar film Archies
सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

सुहाना जिस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं, उसमें बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्या नंदा भी नजर आएंगे। इससे पहले सुहाना एक शॉर्ट फिल्म 'द ग्रेट पार्ट ऑफ ब्लू' में अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed