Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
Filmy Wrap: Petition filed against Gangubai Kathiawadi and Alia bhatt hit back at Kangana ranaut read 10 news from the entertainment world
{"_id":"6214f15a01281830a35bcdb8","slug":"filmy-wrap-petition-filed-against-gangubai-kathiawadi-and-alia-bhatt-hit-back-at-kangana-ranaut-read-10-news-from-the-entertainment-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Filmy Wrap: गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ दायर याचिका और आलिया ने कंगना पर किया पलटवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Filmy Wrap: गंगूबाई काठियावाड़ी के खिलाफ दायर याचिका और आलिया ने कंगना पर किया पलटवार, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:52 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी इस फिल्म के भी नाम पर बवाल मचा हुआ है।
विज्ञापन
1 of 10
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। पिछली फिल्मों की ही तरह संजय लीला भंसाली ने निर्देशन में बनी इस फिल्म के भी नाम पर बवाल मचा हुआ है। फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार रियल लाइफ गंगूबाई की कहानी पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने बाद से ही कई विवाद छिड़ खड़े हो रहे हैं। पहले असल गंगूबाई के परिवार ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। वहीं अब कमाठीपुरा के लोगों ने नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि उन्हें फिल्म में कमाठीपुरा के नाम का इस्तेमाल होने और उसे गलत तरह से पेश करने पर आपत्ति है।
आए दिन अपनी ड्रेसिंग सेंस के चलते सुर्खियां बटोरने वाली बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने हाल ही में पंजाबी कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी पर महिलाओं का फायदा उठाने और लड़कियों से सेक्सुअल फेवर की मांग करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अपनो सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया है। उर्फी ने कहा कि मैं उसके खिलाफ लड़ रही हूं, क्योंकि वो सेक्सुअल दरिंदा है।
आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए आलिया पहली बार स्क्रीन पर डॉन की भूमिका में नजर आएंगी और इसी वजह से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं लेकिन बॉलीवुड की पंगा गर्ल यानी कंगना रणौत आलिया की इस फिल्म की बुराई कर चुकी हैं। कंगना रणौत ने अपने एक पोस्ट में कहा था कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ धूल में मिल जाएगी। इतना ही नहीं, कंगना ने ये भी कहा था कि शुक्रवार को 200 करोड़ रुपये फूंक दिए जाएंगे। वहीं, अब कंगना की इन बातों का आलिया भट्ट ने जवाब दिया है।
मंगलवार को रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सदस्य के नाम का खुलासा हो गया है। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी कंगना रणौत के शो में हिस्सा लेने वाले हैं। प्रोमो रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी के बारे में चर्चाओं का दौरान शुरू हो गया है। सब लोग यही जानना चाहते हैं कि आखिर मुनव्वर फारुकी कौन हैं और उनका कंट्रोवर्सी से क्या नाता है।
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में मुंबई में अपने नए आलीशान बंगले में शिफ्ट किया है। नवाज का बंगला पिछले तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। इन्होंने अपने घर को खुद डिजाइन किया है और इसका नाम अपने स्वर्गीय पिता की याद में रखा है। नवाज पिछले दिनों बंगले को लेकर दिए अपने एक बयान के बाद से चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है कि इस समय जितना बड़ा उनके घर का बाथरुम है, कभी इतने बड़े कमरे में वह रहा करते थे। नवाज का नया घर मुंबई के पॉश एरिया वर्सोवा में बना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।