बॉलीवुड सितारों के साथ स्टारकिड्स भी पैपराजी के कैमरे में अक्सर कैद होते हैं। कई स्टारकिड्स तो ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक डेब्यू नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके नाम से कई फैन पेज बने हैं जहां उनकी तस्वीरें साझा होती रहती हैं। वहीं सुहाना खान से लेकर अगस्त्य नंदा तक, इंस्टाग्राम पर इनके फॉलोवर्स की संख्या लाखों में है तो चलिए बताते हैं ऐसे कुछ स्टारकिड्स के बारे में...
फिल्मी दुनिया से दूर रहकर भी मशहूर हैं ये स्टारकिड्स, जानें इंस्टाग्राम पर कितने हैं फॉलोवर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की लाडली सुहाना खान के डेब्यू का सभी को इंतजार है। सुहाना एक शॉर्ट फिल्म में काम करती नजर आ चुकी हैं। उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा पिछले दिनों अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहे। अगस्त्य लाइमलाइट से दूर रहते हैं और बॉलीवुड में आने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने लंदन के सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई की है। सोशल मीडिया पर अगस्त्य के चाहने वाले कम नहीं हैं। इंस्टाग्राम पर उनको 56 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भी सोशल मीडिया की मशहूर स्टारकिड हैं। नव्या भी फिल्मी दुनिया से दूर रहना चाहती हैं। हालांकि अपने स्टाइल सेंस की वजह से वह हमेशा सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहती हैं। इंस्टाग्राम फॉलोवर्स के मामले में नव्या अपने भाई को पीछे छोड़ चुकी हैं। उनके 26 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं।
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर ने हाल ही में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट सार्वजनिक किया है। जिसके बाद ही वह सोशल मीडिया पर छा गईं। खुशी कपूर को इंस्टा पर तीन लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।