फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शानदार मैंशन में सात फेरे लेंगे वरुण और नताशा, एक रात का किराया सुन उड़ जाएंगे होश

Fri, 22 Jan 2021 02:13 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 22 Jan 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal might get married in Alibaug see inside pictures of the venue
वरुण, नताशा - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के हैंडसम बैचलर वरुण धवन अब बहुत जल्द नताशा दलाल से शादी करके एक से दो हाने वाले हैं। खबर है कि 24 जनवरी को पंजाबी रीति रिवाज से वरुण और नताशा शादी कर लेंगे। ये शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में होगी और इसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। ये भी बताया जा रहा है कि वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी अलीबाग के 'द मैंशन हाउस' में होगी। तो चलिए आपको बताते हैं इस मैंशन हाउस के बारे में जहां जल्द ही वरुण और नताशा शादी करने वाले हैं।

Varun Dhawan and Natasha Dalal might get married in Alibaug see inside pictures of the venue
अलीबाग - फोटो : The mansion house Instagram

सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे वरुण और नताशा अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में खबर है कि उन्होंने अपने इस खास दिन के लिए अलीबाग के 'द मैंशन हाउस' को चुना है। ये काफी शानदार प्रॉपर्टी है जिसमें करीब 25 कमरे हैं। आलीशान तरीके से जश्न मनाने के लिए ये जगह बहुत ही खास है।

Varun Dhawan and Natasha Dalal might get married in Alibaug see inside pictures of the venue
अलीबाग - फोटो : The mansion house Instagram

बता दें कि सफेद कलर के इस मैंशन में एक खूबसूरत सा स्वीमिंग पूल भी है। Cntravller.in के मुताबिक इस पूरे मैंशन को एक रात के लिए बुक करने के लिए आपको करीब 4 लाख रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि इसमें खाना भी शामिल है। अलीबाग एक बेहतरीन जगह स्थित हैं जहां आराम से कोई भी फंक्शन किया जा सकता है। बता दें कि ये प्रॉपर्टी Sasawane बीच से वॉकिंग डिस्टेंस पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal might get married in Alibaug see inside pictures of the venue
अलीबाग - फोटो : The mansion house Instagram

बीच से यहां पहुंचने के लिए आप बोट राइडिंग भी कर सकते हैँ। सफर करने वालों के लिए इस मैंशन में तीन तरह के रुम उपलब्ध हैं। इस मैंशन में Sky Deck Rooms, Cove Rooms और Palm court Rooms हैं जहां आप आराम फरमा सकते हैं और मौसम का मजा भी ले सकते हैं। इस मैंशन में कई रेस्टोरेंट हैं जिसमें  The secret Garden और The poolside Cabana cove शामिल है।यहां सीक्रेट गार्डन में आप नाश्ता कर सकते हैं जहां आपको देसी विदेशी सभी तरह की डिशेज मिलेंगी। वहीं पूल साइड कबाना में आप डिनर कर सकते हैं।

विज्ञापन
Varun Dhawan and Natasha Dalal might get married in Alibaug see inside pictures of the venue
अलीबाग - फोटो : The mansion house Instagram

इसके अलावा The West Coast Terrace और The Living Room and the Verandah भी दो रेस्टोरेंट हैं जिनमें आप खाना खाने के साथ साथ पूल साइड का भी मजा ले सकते हैं।  बता दें कि इसी लग्जरी मैंशन में वरुण और नताशा की शादी की तैयारियां चलने की खबरें आ रही हैं। वरुण और नताशा की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी देखने को मिल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed