बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्मों के लिए रविवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्मों की कमाई में छुट्टी के कारण उछाल देखने को मिलता है। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। काजोल और विशाल जेठवा की फिल्म 'सलाम वेंकी' वीकएंड पर भी कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है। लेकिन चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुकी काजोल के पति और अभिनेता अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 2' एक बार फिर रविवार को बेहतरीन प्रदर्शन करने में कामयाब रही है। इनके साथ ही साउथ की फिल्म 'विजयानंद' भी सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। यहां देखिए हर एक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
Box Office Report: 'दृश्यम 2' का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, काजोल की 'सलाम वेंकी' को नहीं मिला रविवार का फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाम वेंकी
पिछले हफ्ते रिलीज हुई काजोल और विशाल जेठवा अभिनीत फिल्म 'सलाम वेंकी' पहले दिन से सुस्त रफ्तार से आगे बढ़ रही है। समीक्षकों द्वारा मां-बेटे की इस मनभावन कहानी को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामयाब रही है। धीमे-धीमे आगे बढ़ती हुई 'सलाम वेंकी' की कमाई में रविवार को भी बढ़ोतरी नहीं हुई है यानी यह फिल्म वीकएंड का फायदा उठाने में असफल रही है। जहां शनिवार को इस फिल्म ने महज 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया था, वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार रविवार को भी इस फिल्म ने करीब 70 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
Ranveer Kapoor: पिता बनने के बाद किस बात को लेकर डरे हुए हैं रणबीर कपूर!, बताई यह वजह
दृश्यम 2
अजय देवगन स्टारर फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 24 दिन बाद भी दर्शकों के बीच इसका क्रेज देखने को मिल रहा है, जो इसकी कमाई से साफ झलक रहा है। अपने चौथे रविवार को फिल्म ने बढ़िया बिजनेस करते हुए अपनी कमाई के ग्राफ को और बढ़ा लिया है। सामने आए शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'दृश्यम 2' ने 24वें दिन 5.45 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही यह फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 209.04 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रही है।
Rajinikanth: पत्नी लता से पहले रजनीकांत की जिंदगी में आई थी एक लड़की, लेकिन ठुकरा दिया था एक्टर का प्रस्ताव
विजयानंद
बॉलीवुड की फिल्मों के बीच बीते हफ्ते दक्षिण भारतीय लिविंग लीजेंड विजय संकेश्वर के जीवन को दिखाती फिल्म 'विजयानंद' भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कमाई की बात करें तो 'विजयानंद' पहले ही दिन से ठीक-ठाक प्रदर्शन करने में सफल रही है। पहले दिन जहां फिल्म ने महज 30 लाख रुपये का कारोबार किया था, वहीं दूसरे दिन यह फिल्म सिर्फ 28 लाख रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही थी। अब तीसरे दिन के आंकड़ों में मामूली बढ़त देखने को मिली है। शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से 'विजयानंद' ने तीसरे दिन महज 30 लाख रुपये का बिजनेस किया है।
Sidharth Shukla: नेशनल टीवी पर प्रपोज करने से कॉलेज के दिनों तक, जानिए सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े अनकहे किस्से