फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: नेशनल टीवी पर प्रपोज करने से कॉलेज के दिनों तक, जानिए सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़े अनकहे किस्से

Mon, 12 Dec 2022 07:27 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Mon, 12 Dec 2022 07:27 AM IST
विज्ञापन
sidharth shukla birthday special know 5 interesting anecdote about the late actor
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के पॉपुलर अभिनेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है। वह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी वह अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने अभिनय और स्वाभाव की बदौलत इंडस्ट्री से लेकर फैंस के दिलों में भी अलग जगह बनाई थी। खासतौर पर सलमान के शो बिग बॉस के बाद से उन्होंने खूब लोकप्रियता पाई थी। आज भी लोग अक्सर उनसे जुड़ी यादें साझा करते रहते हैं। जानते हैं अभिनेता से जुड़े कुछ ऐसे ही अनकहे किस्से...

sidharth shukla birthday special know 5 interesting anecdote about the late actor
सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जमवाल - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ शुक्ला की बाइक ले जाते थे विद्युत जामवाल
यह बात कम ही लोगों को पता होगी कि अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला और विद्युत जामवाल बेस्ट फ्रेंड रहे हैं। विद्युत जामवाल ने एक लाइव सेशन में बात करते हुए कहा था कि 'जब हम मॉडलिंग कर रहे थे तब उनके पास एक सफेद रंग की हायाबुसा बाइक हुआ करती थी, मैं उससे कहता कि मुझे किसी से मिलने जाना है तो वो कहता कि मेरे घर से बाइक ले लेना, रीटा (सिद्धार्थ की मां) आंटी मुझे बाइक का चाभी और हेलमेट दिया करती थीं, मेरी जितनी भी दोस्त थीं मैं उनको बाइक राइड पर ले जाया करता था। विद्युत ने इसी दौरान बताया था कि वह सिद्धार्थ शुक्ला की बाइक शूट पर भी ले जाते थे और किसी को भी नहीं पता था कि वह उनकी बाइक नहीं है।'

sidharth shukla birthday special know 5 interesting anecdote about the late actor
पंकज त्रिपाठी, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

जब पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सिद्धार्थ से थे  बेहद कनेक्टेड
सिद्धार्थ शुक्ला ने न सिर्फ अभिनय से बल्कि अपने जिंदादिल अंदाज व अच्छे स्वाभाव की वजह से भी वह लोगों से गहराई से जुड़े हुए थे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने शहनाज और सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए कहा था कि लोगों को नहीं मालूम और मैं बताया भी नहीं हूं लेकिन सिद्धार्थ मेरा बहुत आार करता था, हम लोग काफी कनेक्टेड थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla birthday special know 5 interesting anecdote about the late actor
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

नेशनल टीवी पर इस लड़की से शेयर की थीं दिल की फीलिंग्स
सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी कई लड़कियों के साथ जुड़ा था और शहनाज से उनका रिश्ता तो सभी जानते ही हैं, जो शब्दों से परे है। हालांकि शहनाज नहीं बल्कि कोई और लड़की थी जिसके सामने सिद्धार्थ शुक्ला ने नेशनल टीवी अपने दिल की फीलिंग्स शेयर की थीं। बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला ने शेफाली बग्गा को का कहा था कि वह उन्हें पसंद करते हैं। 

विज्ञापन
sidharth shukla birthday special know 5 interesting anecdote about the late actor
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

बेहद अच्छे पिता बनना चाहते थे सिद्धार्थ
सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 14 के दौरान गौहर खान और हिना खान को बताया था कि वह अपने पिता के बेहद करीब थे। उन्हें अपने पिता की बहुत कमी खलती है। इसलिए अपने पिता से रिश्तों के चलते ही सिद्धार्थ खुद एक एक अच्छा पिता बनना चाहते थे। उन्होंने कहा था कि जब भी वह पापा बनेंगे दुनिया के बेस्ट पापा होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed