आज दिवाली का दिन है, ऐसे में पिछले शुक्रवार को फिल्में रिलीज होने का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए आज खुशखबरी है। दरअसल दिवाली के दिन दो बड़े सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में रिलीज हो रही हैं। अक्षय कुमार राम सेतु और अजय देवगन थैंड गॉड के जरिए अपना जलवा दिखाएंगे। इसके अलावा हॉलीवुड फिल्म ब्लैक एडम, मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन, साउथ की फिल्म कांतारा और आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसी बीच रविवार का कलेक्शन आ गया है। तो चलिए जानते हैं इस वीकएंड किस फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
Box Office Report: अजय की 'थैंक गॉड' या अक्षय की 'राम सेतु', इस दिवाली कौन होगा बॉक्स ऑफिस का किंग?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक एडम
डीसी यूनिवर्स की फिल्म ब्लैक एडम बीते लंबे वक्त से चर्चा में थी। बीते शुक्रवरा को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म में ब्लैक एडम के किरदार में सुपरस्टार एक्टर ड्वेन जॉनसन नजर आ रहे हैं। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ब्लैक एडम ने वीकएंड पर भी महज छह करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 24.06 करोड़ रुपये हो गया है।
इसे भी पढ़ें- Bollywood: अभिनय ही नहीं डॉक्टरी में भी माहिर हैं बॉलीवुड के ये कलाकार, लिस्ट देख रह जाएंगे हैरान
डॉक्टर जी
आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है, लेकिन दर्शकों की इस फिल्म की खासी रुचि नजर नहीं आ रही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 10वें दिन यानि रविवार को इस फिल्म ने महज 1.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। डॉक्टर जी का कुल कलेक्शन 24.75 करोड़ रुपये हो गया है।
पोन्नियन सेल्वन
मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्वन की फिल्म पोन्नियन सेल्वन को रिलीज हुए 23 दिनों का समय बीत चुका है, लेकिन अभी भी इस फिल्म का कलेक्शन करोड़ों में ही है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 24वें दिन यानि रविवार को इस फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पीएस-1 का कुल कलेक्शन 257.38 करोड़ रुपये हो चुका है।
कांतारा
साउथ की बेहद कम बजट वाली फिल्म कांतारा को वीकएंड का जबदस्त फायदा मिला है। बीते दिन ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने 9.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार वीकएंड पर यानि रविवार को कांतारा ने 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।