सब्सक्राइब करें

Sunday BO Report: वीकएंड पर भी 'शमशेरा' ने किया निराश, 'थैंक यू' और 'मलयंकुंजू' में किसने किसको दी मात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 25 Jul 2022 08:13 AM IST
विज्ञापन
Sunday box office report shamshera thank you malayankunju hit the first case shabaash mithu collection
शमशेरा, थैंक यू,मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

इस शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड और साउथ में तगड़ी देखने को मिली। एक तरफ जहां काफी समय से बज बना रही रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज हुई तो वहीं दूसरी तरफ साउथ की दो फिल्में 'थैंक यू' और 'मलयंकंजू'। रणबीर कपूर की शमशेरा की तो तीसरे दिन ही हवा निकल गई, वहीं थैंक यू और मलयंकंजू बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई कर रही हैं। शमशेरा ने ओपनिंग डे पर ही औसत कमाई की थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वीकेंड पर शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में कुछ सुधार आ सकता है, लेकिन रणबीर कपूर ने मेकर्स की उम्मीद पर पानी फेर दिया। चलिए जानते हैं वीकेंड के बाद कौन सी फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है।

Sunday box office report shamshera thank you malayankunju hit the first case shabaash mithu collection
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
रणबीर कपूर की शादी के बाद रिलीज हुई उनकी पहली फिल्म शमशेरा के प्रदर्शन में कुछ खास कमाल देखने को नहीं मिला है। पहले दिन से ही खराब प्रदर्शन कर रही फिल्म ने वीकेंड के बाद भी निराश ही किया है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक तीसरे दिन यानि रविवार को शमशेरा की कमाई में फिर गिरावट दर्ज हुई है। पहले दिन फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, तो वहीं दूसरे दिन अपने प्रदर्शन में थोड़ा सुधार लाते हुए फिल्म ने दूसरे दिन 50 लाख की बढ़ोतरी करते हुए 10.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं रविवार को शमशेरा ने 10.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म की अब तक की कुल कमाई 31.31 करोड़ रुपये हुई है।

Sunday box office report shamshera thank you malayankunju hit the first case shabaash mithu collection
थैंक यू - फोटो : सोशल मीडिया

थैंक यू
साउथ के अभिनेता नागा चैतन्य की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में नागा चैतन्य के अलावा राशि खन्ना , मालविका नायर, अविका गौर, साई सुशांत रेड्डी और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में हैं। विक्रम कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन तकरीबन 2.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से दूसरे दिन इस फिल्म की कमाई 1.50 करोड़ रुपये रही। वहीं रविवार को फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से इस फिल्म ने 2.29 करोड़ का कारोबार किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 6.09 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday box office report shamshera thank you malayankunju hit the first case shabaash mithu collection
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

मलयंकुंजू
फहाद फासिल अभिनीत 'मलयंकुंजू' सर्वाइवल ड्रामा है। साजिमोन प्रभाकरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म इस फिल्म को काफी अच्छे रिव्यूज मिले हैं। ये फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दूसरे दिन फिल्म ने 1.50 करोड़ की कमाई की थी। वहीं तीसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो रविवार को इस फिल्म ने 1.67 करोड़ का करोबार किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 5.17 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
Sunday box office report shamshera thank you malayankunju hit the first case shabaash mithu collection
हिट द फर्स्ट केस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिट द फर्स्ट केस
राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म पहले दिन से ही औसत कमाई कर रही है। लेकिन शाबाश मिथु के मुकाबले फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की है। दूसरे वीकएंड के बाद हिट द फर्स्ट केस के कलेक्शन में कुछ खास सुधार को देखने को नहीं मिला है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 8.87 करोड़ रुपये हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed