बॉलीवुड की इस हफ्ते की बड़ी खबरों की बात करें तो ऐश्वर्या राय की प्रेग्नेंसी की अफवाह फैली। वहीं मलाइका-अर्जुन की शादी की खबरों ने गॉसिप के गलियारों मेें हलचल मचा दिया। आगे की स्लाइड में देखिए इस पूरे हफ्ते की बड़ी खबरें।
ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की अफवाह और मलाइका-अर्जुन सहित इन खबरों ने हफ्ते भर बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार दो फिल्मों ने दस्तक दी है। पहली विद्युत जामवाल की जंगली और दूसरी मोहनीश बहल की बेटी की डेब्यू फिल्म नोटबुक। फिल्म जंगली में विद्युत जानवरों के डॉक्टर राज का किरदार निभा रहे हैं। जिसका बचपन एलिफेंट रिजर्व में बीता है। विद्युत के अलावा आशा भट्ट, अतुल कुलकर्णी और मकरंद देशपांडे की अहम भूमिका है। जंगली का डायरेक्शन हॉलीवुड डायरेक्टर चक रसेल ने किया है। फिल्म का बजट करीब 45 करोड़ रुपये है। सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म नोटबुक एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सलमान खान ने एक बार फिर से न्यूकमर्स को लॉन्च किया है। फिल्म में प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि प्रनूतन एक्टर मोहनीश बहल की बेटी हैं। नितिन कक्कड़ ने नोटबुक का निर्देशन किया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरें इस पूरे हफ्ते छाई रहीं। मीडिया में ऐसी खबर आई थी कि दोनों इसी महीने शादी कर लेंगे लेकिन अर्जुन के पिता और फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने इन सब अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बनाई बातें हैं, ऐसा कुछ भी नहीं है। इसके बाद मलाइका ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरव्यू में बताया कि यह सच नहीं है।
अब बात करते हैं 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर की। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उर्मिला को प्रत्याशी बनाया है। उर्मिला ने कुछ दिन पहले ही कांग्रेस का दामन थामा है। उर्मिला जिस सीट से चुनाव लड़ रही हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है।
कंगना रनौत एक के बाद एक बयान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पंगा ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि 'पहलाज निहलानी ने एक सॉफ्ट पोर्न फिल्म ऑफर की थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।' कंगना के बयान के बाद पहलाज निहलानी ने पलटवार करते हुए कहा कि वो उनसे पंगा ना लें।