{"_id":"62e24464ffaa544760231045","slug":"suniel-shetty-actor-builds-an-app-for-connecting-writers-with-bollywood-industry-and-a-platform-for-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Suniel Shetty: फिल्मों में कहानियों का टोटा दूर करेंगे सुनील शेट्टी, पैसे मुहैया कराने के लिए नया प्लेटफॉर्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Suniel Shetty: फिल्मों में कहानियों का टोटा दूर करेंगे सुनील शेट्टी, पैसे मुहैया कराने के लिए नया प्लेटफॉर्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनय के अलावा एक सफल कारोबारी के रूप में भी मुंबई फिल्म जगत में अपनी पहचान बना चुके अभिनेता सुनील शेट्टी अब हिंदी सिनेमा में कहानियों की किल्लत दूर करने जा रहे हैं। सुनील शेट्टी पहले से ही दूर दराज के कलाकारों को हिंदी सिनेमा से जोड़ने की कोशिश में लगे रहे हैं और इसके लिए उन्होंने एक एप भी बनाया। अब वह सिनेमा और जमीन से जुड़ी कहानियों के बीच एक सेतु का काम करने की तैयारी में हैं और इसके लिए उन्होंने कॉन्टेंट के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से मिलना जुलना और उनके साथ नई साझेदारियां बनाना भी शुरू कर दिया है।
2 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता सुनील शेट्टी की कंपनी एफटीसी टैलेंट मीडिया एंड एंटरटेनमेंट अरसे से फिल्म कारोबार में सक्रिय रही है। एफटीसी टैलेंट एप को शुरू करने के पीछे सुनील शेट्टी का विचार नए कलाकारों का संघर्ष कम करना रहा है। इस अनूठे एप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सर्वश्रेष्ठ 'आत्मनिर्भर भारत एप' का सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। इस एप का मकसद देशभर के प्रतिभाशाली लोगों को एक ठोस मंच प्रदान करना है। इस एप के जरिए दुनिया में कहीं भी रहनेवाले तमाम लोग अपने ऑडिशन्स संबंधी वीडियो क्लिप्स भेज सकते हैं।
3 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब सुनील शेट्टी ने कहानियों को लेकर भी एक नई साझेदारी की है। कंटेट इंजीनियर्स नामक कंपनी के साथ की गई इस साझेदारी के बारे में सुनील शेट्टी बताते हैं, ‘कंटेट इंजीनियर्स और एफटीसी दोनों ही पारिवारिक सिद्धांतों और भारतीय संस्कारों व परंपराओं में रची बसी कहानियों को प्राथमिकता देंगे। इसके जरिये हम ऐसी कहानियां कहना चाहते हैं जिनका उद्देश्य मनोरंजन के साथ साथ दर्शकों को उनकी जमीन से जोड़े रखना भी होगा। इसके अलावा मेटावर्स और वेब 3.0 के लिए भी दिलचस्प कहानियां गढ़ी जाएंगी। इसके तहत कॉमिक्स, गेम्स और मर्चेंडाइज का भी निर्माण किया जाएगा। मनोरंजन व खेल के क्षेत्र में नॉन-फिक्शन कंटेट के निर्माण की भी ठोस योजना बनाई गई है। हम ऐसे अद्भुत कंटेट के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो आपको मनोरंजन की अनूठी दुनिया में ले जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सुनील शेट्टी के बारे में ये बात भी कम लोग ही जानते हैं कि अभिनेता होने के साथ साथ वह एक सफल कारोबारी रहे हैं। कभी सलमान खान को उनके संघर्ष के दिनों में अपने शोरूम पर ले जाकर उनकी पसंद के कपड़े दिलाने वाले सुनील शेट्टी नए कलाकारों की मदद के लिए हमेशा आगे रहे हैं। वह एक फंडिंग प्लेटफॉर्म भी चलाते हैं जिसका नाम है हॉर्सेस स्टेबल। इसके लिए सुनील ने नीति केंद्र और अटल इन्क्यूबेशन सेंटर की भी मदद ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।