फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suniel Shetty: ट्रोलिंग के बाद टमाटर की बढ़ती कीमतों पर बदला 'अन्ना' का रुख, अभिनेता ने किसानों से मांगी माफी

Tue, 18 Jul 2023 08:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 18 Jul 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty clarifies statement on tomato high price state he support farmers desi products after trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : Instagram

बॉलीवुड के अन्ना यानी सुनील शेट्टी की जिस चीज की चर्चा मीडिया में जोरों पर हो रही है, वह अभिनेता द्वारा टमाटर और उसके बढ़ते दामों पर दिया गया बयान है। टमाटर पर सुनील शेट्टी के हालिया बयान से सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, अभिनेता ने जब टमाटर की बढ़ती कीमतों पर अपने विचार व्यक्त किए, तो इसे सोशल मीडिया पर तोड़-मरोड़कर बताया गया। इस कारण से सुनील शेट्टी को लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। अब ट्रोलिंग से परेशान होकर अभिनेता ने अपने द्वारा दिए गए बयान पर सफाई पेश की है।

Suniel Shetty clarifies statement on tomato high price state he support farmers desi products after trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

टमाटर की कीमत में बढ़ोतरी पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सुनील शेट्टी ने कहा था कि इसका असर उनकी रसोई पर भी पड़ रहा है। सुनील शेट्टी ने अपने पिछले बयान में यह भी कहा था कि उन्होंने हाल ही में टमाटर खाने कम कर दिए हैं। इसके बाद उनके इस बयान पर विवाद खड़ा गया था। एक्टर का बयान वायरल होते ही कई किसानों ने इसकी निंदा की। इतना ही नहीं एक रिपोर्ट के मुताबिक, सामाजिक कार्यकर्ता और किसान संतोष मुंडे ने अभिनेता की आलोचना की और  उन्होंने सुनील का विरोध करते हुए उन्हें भी टमाटर भेजे थे। इन सभी चीजों से अन्ना को गहरा धक्का लगा है। 

Suniel Shetty clarifies statement on tomato high price state he support farmers desi products after trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुनील शेट्टी ने अब किसानों से माफी मांगी है। उन्होंने कहा, 'मैं किसानों का समर्थन करता हूं। मैं उनके बारे में नकारात्मक धारणा रखने के बारे में सोच भी नहीं सकता। मैंने हमेशा उनके समर्थन के साथ काम किया है। मैं चाहता हूं कि हम अपने देसी उत्पादों को बढ़ावा दें। मैं चाहता हूं कि हमारे किसानों को हमेशा इसका फायदा मिले।'
Richa-Ali Fazal: अभिनेताओं की जगह ले सकती है टेक्नोलॉजी! ऋचा चड्ढा और अली फजल ने दिया चौंकाने वाला बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty clarifies statement on tomato high price state he support farmers desi products after trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील आगे बोले, 'किसान मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। एक होटल बिजनेसमैन के रूप में, उनके साथ मेरा संबंध हमेशा प्रत्यक्ष रहा है। यदि मेरे किसी भी बयान से, जो मैंने कहा भी नहीं है, उन्हें ठेस पहुंची है, तो मैं वास्तव में माफी मांगता हूं। मैं उनके खिलाफ बोलने का सपने में भी नहीं सोच सकता। कृपया मेरे बयान को गलत तरीके से पेश न करें।'

विज्ञापन
Suniel Shetty clarifies statement on tomato high price state he support farmers desi products after trolling
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'हेरा फेरी 3' में एक बार फिर श्याम का किरदार निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल भी दिखाई देंगे। इसके अलावा सुनील शेट्टी ने हाल ही में 'अहार - एसोसिएशन होटल एंड रेस्त्रां' के साथ मिलकर अपना फूड डिलीवरी एप भी लॉन्च किया है।
Bawaal: जापानी भाषा में भी रिलीज होगी वरुण और जान्हवी की 'बवाल'! साजिद नाडियाडवाला से किया गया खास अनुरोध

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed