{"_id":"5c595505bdec227398364f5d","slug":"suniel-shetty-gets-2-films-by-this-photoshoot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"90s में दर्शकों की पहली पसंद थे सुनील शेट्टी, इस एक फोटोशूट के दम पर मिली लगातार दो फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
90s में दर्शकों की पहली पसंद थे सुनील शेट्टी, इस एक फोटोशूट के दम पर मिली लगातार दो फिल्में
90 के एक्टर्स की बात करें तो सुनील शेट्टी का नाम एक ऐसे एक्टर के तौर पर लिया जाता है जिन्होंने अपने फिजीक पर खास ध्यान दिया था। सुनील शेट्टी ने अपने डेब्यू से पहले बॉडी पर काफी काम किया था, जिसका फायदा उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिला। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं।
2 of 5
Suniel Shetty
90 के दशक में एक्शन स्टार के रूप में सुनील शेट्टी को पहचाना जाने लगा था। ‘बलवान’, ‘वक्त हमारा है’ और ‘सपूत’ जैसी एक्शन फिल्मों से उन्होंने लड़कियों को अपना दीवाना बना दिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली फिल्म उन्हें किस आधार पर मिली थी।
3 of 5
Suniel Shetty
अगर नहीं तो आइए आपको बताते हैं। सुनील शेट्टी ने एक फोटोशूट कराया था। इस तस्वीर में आप सुनील शेट्टी को सूखे हुए पेड़ को पकड़े हुए पोज देते देख सकते हैं। इस तस्वीर को सुनील काम की तलाश के दौरान पोर्टफोलियो में इस्तेमाल किया करते थे।
इसी फोटोशूट के दम पर सुनील शेट्टी को उनकी पहली फिल्म बलवान थी इस फिल्म में उनके साथ दिव्या भारती नजर आईं थीं। बलवान में सुनील शेट्टी ने सबसे पहले अपनी बॉडी दिखाई थी और लोग उनको फॉलो करने लगे थे। उनकी दूसरी फिल्म 'वक्त हमारा है' थी। इस फिल्म को साजिद नादियावाला ने बनाया था। जो 1993 में आई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Suniel Shetty
सुनील शेट्टी लगभग 110 फिल्मों में काम कर चुके हैं। सुनील आजकल बड़े परदे पर कम दिखाई देते हैं लेकिन उनकी बेटी फिल्मों में एक्टिव हैं। सुनील एक अभिनेता के साथ-साथ एक कामयाब बिजनेसमैन हैं, जिसके कारण सुनील को भारत का दूसरा अंबानी भी कहा जाता हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।