फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला फुटबॉलर की फिल्म को लेकर अलर्ट मोड पर गईं अथिया शेट्टी, पिता ने पिछली फिल्म पर कही ये बात

Tue, 01 Dec 2020 03:14 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 01 Dec 2020 03:14 PM IST
विज्ञापन
Suniel Shetty reveal his daughter actress Athiya Shetty was so much scarred after Motichoor Chaknachoor controversy
अथिया शेट्टी और सुनील शेट्टी - फोटो : file photo

चर्चित फुटबॉलर अफ्शां आशिक की बायोपिक की तैयारी कर रहीं अथिया शेट्टी के पिता सुनील शेट्टी इस बार अपनी बेटी की फिल्म को लेकर पहले से ही सतर्क हैं। वह नहीं चाहते कि अथिया की इस फिल्म 'होप सोलो' के साथ किसी तरह का विवाद जुड़े। उन्हें अपनी बेटी की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के दौरान उपजे विवाद पर भी अब जाकर अभिनेता मन की बात कही है।

Suniel Shetty reveal his daughter actress Athiya Shetty was so much scarred after Motichoor Chaknachoor controversy
मोतीचूर चकनाचूर - फोटो : file photo

अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने वर्ष 2015 में अभिनेता सूरज पंचोली के साथ फिल्म 'हीरो' से अपने फिल्मी करियर शुरुआत की थी। उसके बाद वह अनिल कपूर और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म 'मुबारकां' में नजर आईं। जब पिछले साल नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ उनकी फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' रिलीज हुई है तो इस फिल्म को विवादों ने घेर लिया। दरअसल, इस फिल्म की निर्देशक देबमित्रा बिस्वाल और इसके निर्माताओं के बीच कुछ रचनात्मक विवादों की वजह से फिल्म कानूनी मामलों में फंस गई।

Suniel Shetty reveal his daughter actress Athiya Shetty was so much scarred after Motichoor Chaknachoor controversy
मोतीचूर चकनाचूर - फोटो : file photo

देबमित्रा का आरोप था कि फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' के निर्माताओं ने इस फिल्म के साथ उन्हें वह चीज नहीं करने दी, जिसका विचार लेकर उन्होंने इस फिल्म को बनाना शुरू किया था। इसलिए, उन्होंने इस फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया और खुद अदालत में चली गईं। अदालत में जाकर उन्होंने गुहार लगाई कि इस फिल्म की रिलीज को फौरन रोक दिया जाए। हालांकि, निर्माता का आरोप आ रहा कि देबमित्रा ने इस फिल्म को बिना प्रोडक्शन हाउस की जानकारी के 32 लाख रुपये में बिहार के एक फिल्म वितरक को बेच दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suniel Shetty reveal his daughter actress Athiya Shetty was so much scarred after Motichoor Chaknachoor controversy
सुनील शेट्टी - फोटो : instagram/suniel.shetty

इस पूरे मामले पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया है कि इस बात से अथिया बहुत डर गई थीं। वह और भी ज्यादा डर गईं जब खुद उनके पिता का नाम भी इस मामले में आ गया। सुनील ने कहा है कि अथिया के लिए उनके पिता ही सब कुछ हैं। अथिया को पता है कि उन्हें क्या करना है? वह अपने विचारों के मामले में बहुत साफ हैं। फिल्म 'मोतीचूर चकनाचूर' में काम करने के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली लेकिन जिस तरह से फिल्म विवादों में आई तो उसने अथिया को डरा दिया। इसमें उनका कोई दोष नहीं था।

विज्ञापन
Suniel Shetty reveal his daughter actress Athiya Shetty was so much scarred after Motichoor Chaknachoor controversy
अथिया शेट्टी - फोटो : instagram/athiyashetty

सुनील का कहना है कि अथिया कोई भी काम करने से पहले उनसे पूछते हैं और उसके बारे में कई बार सोचती भी हैं। अथिया को पर्दे पर अंतिम बार 'मोतीचूर चकनाचूर' फिल्म में ही देखा गया था। अब उनका नाम फुटबॉलर अफ्शां आशिक की बायोपिक से जुड़ा हुआ है। इसका शीर्षक है 'होप सोलो'। यहां अथिया अफ्शां का ही किरदार निभाते हुए नजर आएंगी।

पढ़ें: दिव्या भटनागर की मां के आरोपों का अभिनेत्री के पति ने दिया जवाब, कहा- 'मुझे मेरी पत्नी से मिलने नहीं दिया जा रहा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed