{"_id":"5cdc5a02bdec22074a6ae0fd","slug":"suniel-shetty-statement-on-politics-and-fitness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राजनीति ज्वॉइन करने से ज्यादा सुनील शेट्टी के लिए ये चीज है बेहद खास, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राजनीति ज्वॉइन करने से ज्यादा सुनील शेट्टी के लिए ये चीज है बेहद खास, खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 May 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : hindustantimes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुनील शेट्टी इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नाम देश में हो रहे लोक सभा चुनाव 2019 में उछला था। जहां उनके राजनीति में आने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लेकिन राजनीति में आने का अभिनेता का कोई इरादा नहीं है। जब मीडिया ने उनसे यह पूछा कि क्या निकट भविष्य में वह राजनीति में शामिल हो सकते हैं? तो इसपर अभिनेता ने सटीक जवाब दिया।
2 of 4
sunil shetty with wife mana
अभिनेता का मानना है कि वह स्वस्थ और फिट रहना पसंद है, मैं स्वस्थ रहने की राजनीति को ज्यादा पसंद करता हूं।' इससे पहले अभिनेता ने कहा था, 'अगर मुझे पॉलिटिक्स में शामिल होना होता तो मैं तभी हो गया होता जब मेरी उम्र कम थी।' इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह उन राजनेताओं में से नहीं बनना चाहते हैं, जो नकली दांत पहनकर बात करने में असमर्थ हैं, लेकिन इसके बाद भी महत्वपूर्ण राजनीतिक पदों पर बने हुए हैं।
3 of 4
sunil shetty
- फोटो : PTI
सुनील का ऐसा मानना है कि नौजवान और गतिशील लोगों को ही राजनीति में जरूर शामिल होने की जरूरत है। अभिनेता ने आगे कहा था, 'यदि मैं एक राजनेता बन जाता और विपक्ष के लोग मेरी आलोचना करते तो मुझे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता यही कारण है कि मैं इन सभी चीजों से मैं दूर ही रहना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sunil shetty
सुनील से यह भी पूछा गया कि किस तरह की फिल्म में वह अपने बेटे को काम करते हुए देखना चाहते हैं? इस पर सुनील ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह अहान का निर्णय होगा कि किस तरह की फिल्मों में वह काम करना चाहता है। मैं उसके करियर में किसी भी तरह हस्तक्षेप नहीं करूंगा, क्योंकि साजिद नाडियाडवाला और मिलन लुथरिया जैसे लोग उसके मेंटर हैं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।