{"_id":"62bb23c975e2ad25ad24b0c7","slug":"suniel-shetty-talks-about-drugs-and-bollywood-at-international-day-against-drug-abuse-and-illicit-trafficking","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Drugs And Bollywood: सेलिब्रिटीज को ड्रगी कहे जाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नशेड़ियों से नहीं भरा है बॉलीवुड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Drugs And Bollywood: सेलिब्रिटीज को ड्रगी कहे जाने पर सुनील शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- नशेड़ियों से नहीं भरा है बॉलीवुड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 28 Jun 2022 09:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : Instagram
Link Copied
बॉलीवुड में अक्सर ड्रग्स का मुद्दा गर्माता रहता है। खासतौर से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से तो जैसे अक्सर ये मुद्दा उठ जाता है। इसके बाद सोशल मीडिया पर बॉयकॉट बॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों के बहिष्कार की मांग भी उठने लगती है। पहले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अब हाल ही में शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बंगलुरु पुलिस ने ड्रग्स लेने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने स्टार किड्स का बचाव किया है। उनकी फैंस से अपील है कि वह स्टार किड्स की गलती को माफ कर दें।
Trending Videos
2 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : insta
दरअसल सुनील शेट्टी मंगलवार को 'इंटरनेशनल डे अगेंस्ट ड्रग्स अब्यूज एंड इलिसिट ट्रैफिकिंग' के दिन सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) के एक इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ड्रग्स और बॉलीवुड पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान उनसे बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन के बारे में सवाल किया गया। जिसका उन्होंने जवाब दिया। इसका वीडियो एक फैन पेज के जरिए शेयर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
सुनील शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वीडियो में सुनील शेट्टी कह रहे हैं- एक गलती चोर को डकैत बना देती है... मैं 30 सालों से इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं और मेरे 300 दोस्त हैं, जिन्होंने जिंदगी में कुछ नहीं किया है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे ड्रग्स केस के चलते कई सेलिब्रिटी और स्टार किड्स चर्चा में आ गए। उन्होंने कहा बॉलीवुड में सभी ड्रगी नहीं हैं। उनका कहना है कि जैसा दिखाया जा रहा है असल में वैसा नहीं है।
इस दौरान सुनील शेट्टी ने कहा गलती किसी से भी हो सकती है, उन्हें बच्चा समझकर माफ कर देना चाहिए। बॉयकॉट बॉलीवुड, बॉलीवुड ड्रगीज जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर नहीं चलाए जाने चाहिए, ये गलत है। उन्होंने कहा इंडस्ट्री नशेड़ियों से नहीं भरी है, यहां सभी नशेड़ी नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।