{"_id":"62bb0f9dee202831d708a6bf","slug":"ranveer-singh-shared-his-picture-and-wrote-that-waiting-for-the-comment-of-his-wife-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh: पत्नी दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह ने की मजेदार डिमांड, तस्वीर शेयर कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh: पत्नी दीपिका पादुकोण से रणवीर सिंह ने की मजेदार डिमांड, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के पावर कपल हैं, जो हर बार अपनी शानदार केमिस्ट्री से फैंस का दिल जीत लेते हैं। दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड के इवेंट्स तक, रणवीर कभी भी दीपिका के लिए प्यार जाहिर करने में पीछे नहीं रहते हैं और एक बार फिर अभिनेता ने कुछ ऐसा किया है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसका कैप्शन अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है क्योंकि इस तस्वीर के साथ रणवीर ने दीपिका से एक मजेदार डिमांड की है।
2 of 4
रणवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह जेंटलमैन लग रहे हैं और उनके इसी लुक पर लड़कियां दीवानी हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता पीछे की तरफ देख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी पत्नी के कमेंट का इंतजार कर रहा हूं।' इस पोस्ट को अभिनेता ने दीपिका पादुकोण को टैग भी किया है।
खबर लिखे जाने तक इस तस्वीर पर दीपिका पादुकोण का कमेंट तो नहीं आया। लेकिन फैंस के बीच रणवीर की यह तस्वीर आग की तरह वायरल हो रही है। इस तस्वीर को महज एक घंटे से भी कम समय में 1 लाख 60 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इसके अलावा, रणवीर की इस फोटो पर फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस इस तस्वीर पर फायर और हार्ट के इमोजी भेज रहे हैं।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फैंस के पसंदीदा कपल हैं। दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी को तीन साल पूरे हो गए हैं और इन तीन वर्षों में दोनों के प्यार को फैंस ने बढ़ते हुए देखा है। वहीं, रणवीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता आखिरी बार 'जयेशभाई जोरदार' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। अब रणवीर 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखाई देंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।