{"_id":"5cf7065bbdec22077e09cc7c","slug":"sunil-dutt-beaten-sanjay-dutt-for-his-smoking-addiction","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"B'Day Special: संजय दत्त की इस हरकत से परेशान हो गए थे पिता सुनील दत्त, जानें अनसुना किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'Day Special: संजय दत्त की इस हरकत से परेशान हो गए थे पिता सुनील दत्त, जानें अनसुना किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 05 Jun 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt and sunil dutt
- फोटो : file photo
Link Copied
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्मदिन 6 जून को होता है। 1929 में जन्मे सुनील दत्त का असली नाम बलराज दत्त था। एक दौर ऐसा था जब संजय दत्त की नशे की आदत और 1993 बम धमाकों में नाम आने की वजह से सुनील दत्त काफी तनाव में रहने लगे थे। इस दौरान ये भी आरोप लगे कि सुनील दत्त बेटे के चलते बाल ठाकरे के सामने घंटों बैठे रहते थे।
Trending Videos
2 of 5
संजय दत्त और सुनील दत्त
- फोटो : file photo
एक इंटरव्यू में संजय दत्त ने बताया था कि जब उन्होंने पहली बार छिपकर बाथरूम में सिगरेट पी थी तब अचानक से पिता सुनील दत्त आ गए। सिगरेट पीता देख वो बेहद नाराज हुए थे और जूतों से उनकी पिटाई लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय
- फोटो : file photo
संजय दत्त को नशे की इतनी बुरी लत लग चुकी थी कि उनके हाथ से कई फिल्में भी निकल गई थीं। जैकी श्रॉफ की फिल्म 'हीरो' पहले संजय दत्त को ऑफर हुई थी लेकिन संजय की ड्रग्स की लत की वजह से सुभाष घई को अपना फैसला बदला पड़ा था।
4 of 5
संजय दत्त और सुनील दत्त
- फोटो : file photo
'रॉकी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही संजय दत्त ड्रग्स लेने लगे थे। हालत ये थी कि वो एक दिन ड्रग्स लेकर सोए और भूख लगने पर उठे तो पास बैठा नौकर रोने लगा। संजय ने पूछा कि रो क्यों रहे तो उसने जवाब दिया कि आप दो दिन बाद उठे हो।
विज्ञापन
5 of 5
सुनील दत्त
- फोटो : file photo
बता दें कि सुनील दत्त की आखिरी फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' थी। इस फिल्म के माध्यम से पहली बार पिता-पुत्र (सुनील दत्त और संजय दत्त) एक साथ पर्दे पर दिखे थे हालांकि, फिल्म 'क्षत्रिय' और 'रॉकी' में भी दोनों ने साथ काम किया था लेकिन इन फिल्मों में दोनों का साथ में कोई सीन नहीं था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।