बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर सुनील दत्त का जन्म 6 जून 1929 को हुआ था। कम ही लोगों को पता है कि सुनील दत्त का नाम पहले बलराज दत्त था। उन्होंने एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और राजनीति तक का सफर तय किया। सुनील दत्त ने कई हिट फिल्में दीं। इनमें मदर इंडिया, खानदान, हमराज, मिलन, पड़ोसन, हीरा, जख्मी और वक्त सहित कई फिल्में शामिल हैं। 1968 में सुनील दत्त को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। 25 मई 2005 को उनका निधन हो गया था। आज सुनील दत्त का जन्मदिन है।
सुनील दत्त के जन्मदिन और सलमान खान के थप्पड़ कांड सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सिंगर नेहा कक्कड़ का बर्थडे है। आज के वक्त में नेहा कक्कड़ को हिट मशीन कहना गलत नहीं होगा। नेहा कक्कड़ न सिर्फ अपने गानों से बल्कि अपनी स्माइल से भी सभी का दिल जीत लेती हैं। खुशनुमा नेहा को कई बार रोते हुए भी देखा गया है। ऐसे ही नेहा कक्कड़ ने रोते हुए एक बार एक किस्से का जिक्र किया था। एक शो में भावुक होकर नेहा ने कहा था- 'आज जब मैं बच्चों को रियलिटी शो का हिस्सा बनते हुए देखती हूं, तो मुझे अपना संघर्ष याद आता है। पहले पिता जी हमें अच्छा जीवन देने के लिए बहुत मेहनत करते थे। मैं आज भी उन दिनों को नहीं भूल सकती जब मेरे पिता सोनू दीदी (नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़) के स्कूल के बाहर समोसे बेचा करते थे। कॉलेज के बच्चे मेरी बहन पर तंज कसते थे।'
ईद के मौके पर बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान और शाहरुख खान अपने फैंस से रूबरू हुए। सलमान खान ने अपने माता-पिता के साथ अपनी बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन किया। इस दौरान उनके घर गैलक्सी अपार्टमेंट के बाहर हजारों की संख्या में फैंस जमा थे। वहीं शाहरुख ने अपने फैंस को ईद की बधाई दी। वो अपने बेटे अबराम के साथ नजर आए।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया। एक्ट्रेस शालू शामू इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर से बात कर रही थीं। शालू ने बताया कि फिल्म विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) के डायरेक्टर ने उन्हें रोल देने के लिए उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की। हालांकि शालू ने किसी डायरेक्टर का नाम नहीं बताया।
पढ़ें: एक और एक्ट्रेस ने किया यौन शोषण का खुलासा, रोल के लिए डायरेक्टर ने की डिमांड- 'अगर मेरे साथ...'
सलमान खान की फिल्म भारत बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हो गई। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म की रिलीज से पहले मंगलवार को भारत की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई थी, इसमें कई बड़े सितारों ने शिरक्त की। लेकिन इस दौरान एक ऐसी घटना घटी जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। भारत की स्पेशल के स्क्रीनिंग के दौरान सलमान खान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने अपने ही बॉडीगार्ड को सरेआम जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
पढ़ें: सलमान खान ने सरेआम बॉडीगार्ड को जड़ा थप्पड़, इस वजह से आया गुस्सा