फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब नरगिस को बचाने आग में कूद गए थे सुनील दत्त, ऐसे शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

Tue, 02 Feb 2021 07:56 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 02 Feb 2021 07:56 PM IST
विज्ञापन
Sunil Dutt jumped for Nargis in a blazing fire love story is nothing less than a fairytale romance
Nargis - फोटो : Social Media

हम अक्सर फिल्मों में देखते हैं कि हीरोइन को बचाने के लिए हीरो अपनी जान की बाजी लगा देते है। फिल्मों से हटकर ऐसी ही कुछ घटनाएं असल जिंदगी में भी होती हैं। ऐसी ही कुछ घटना सुनील दत्त और नरगिस के साथ घटी थी। जब अपनी जान की परवाह किए बिना सुनील दत्त नरगिस को बचाने के लिए आग में कूद गए थे।






 
Sunil Dutt jumped for Nargis in a blazing fire love story is nothing less than a fairytale romance
सुनील दत्त-नरगिस - फोटो : social media
उन दिनों सुनील दत्त सीलोन रेडियो में बतौर रेडियो जॉकी काम किया करते थे। यहीं एक दिन उनकी मुलाकात नरगिस से हुई। तब नरगिस बहुत बड़ी एक्ट्रेस थीं। जब सुनील दत्त ने इंटरव्यू शुरू किया तो वह नरगिस को देख इतना घबरा गए कि उनसे कुछ पूछ ही नहीं पाए। दोनों दूसरी बार फिल्म 'दो बीघा जमीन' के सेट पर मिले। इसके बाद महबूब खान की फिल्म 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त को नरगिस के बेटे का रोल मिला। फिल्म सुपरहिट हुई। साथ ही दोनों की प्रेम कहानी भी।
Sunil Dutt jumped for Nargis in a blazing fire love story is nothing less than a fairytale romance
सुनील दत्त-नरगिस - फोटो : social media

दरअसल, इसी फिल्म के सेट पर सुनील दत्त ने अपनी जान पर खेलकर नरगिस को बचाया था। तब नरगिस का नाम राज कपूर से जोड़ा जाता था। लेकिन पहले से शादी शुदा होने के कारण वह नरगिस से शादी नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में नरगिस ने उनके साथ अपने रिश्ते खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Dutt jumped for Nargis in a blazing fire love story is nothing less than a fairytale romance
सुनील दत्त और नर्गिस

इस बीच सुनील दत्त का झुकाव नरगिस की तरफ बढ़ने लगा। एक दिन वो नरगिस को प्रपोज करने से खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने प्रपोज किया और नरगिस ने उसे स्वीकार भी कर लिया। उसके बाद दोनों ने मार्च 1958 में दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। साल 1959 में दोनों ने अपनी शादी के बारे में औपचारिक तौर पर लोगों को बताया और एक रिसेप्शन भी दिया।

विज्ञापन
Sunil Dutt jumped for Nargis in a blazing fire love story is nothing less than a fairytale romance
सुनील दत्त और नर्गिस
नरगिस ने अपने को-स्टार सुनील दत्त से 1958 में शादी कर ली थी। 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। दोनों की प्रेम कहानी की मिसाल आज भी दी जाती है। 3 मई 1981 को 58 साल की उम्र में नरगिस का कैंसर से निधन हो गया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed