फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपिल शर्मा से हुई लड़ाई पर फिर बोले सुनील ग्रोवर, 'हम अच्छी टीम थे ऐसा नहीं होना चाहिए था'

Tue, 25 Jun 2019 01:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 25 Jun 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
sunil grover again talk about his fall out with Kapil Sharma
Sunil Grover with kapil sharma - फोटो : social media
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने टीवी की दुनिया को एक बेहद हिट शो दिया । दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे । साल 2017 में कपिल और सुनील के बीच ऐसा झगड़ा हुआ कि आज तक दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते हैं । अब कपिल अकेले ही 'द कपिल शर्मा शो' चला रहे हैं । हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कपिल से हुई उस लड़ाई का जिक्र किया । 
sunil grover again talk about his fall out with Kapil Sharma
sunil grover
खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर ने कपिल के शो में 'भारत' का प्रमोशन करने से भी मना कर दिया था । राजीव मसंद को दिए इंटरव्यू में सुनील ने कहा, 'वो सब नहीं होना चाहिए था । हम बहुत अच्छी टीम थे । हम साथ में लोगों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरते थे। हालांकि अब मैं हमारी दोस्ती की अच्छी बातें याद करता हूं। हमने साथ में एक अच्छा शो बनाया और लोगों को खूब गुदगुदाया।'
sunil grover again talk about his fall out with Kapil Sharma
Sunil Grover
'मैं उस शो का सम्मान करता हूं, जिसने मुझे इतना कुछ दिया है। मैं अपनी यादों को हमेशा चैरिश करता रहूंगा।' जब राजीव मसंद ने पूछा कि शो को छोड़ते हुए क्या दिमाग में कुछ मलाल था? सुनील ने बताया, ‘जब मैं शो छोड़ रहा था तो थोड़ा सा निराश था क्योंकि उस प्लेटफॉर्म ने मुझे इतना कुछ दिया था। हर किसी ने मुझे प्यार और सम्मान दिया था। मुझे लगता है कि जिस ईश्वर ने वो दिया था, वो कुछ और भी देगा। मैं अपने आपसे लड़ाई नहीं कर सकता हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
sunil grover again talk about his fall out with Kapil Sharma
सुनील ग्रोवर कपिल शर्मा
बता दें कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के शो 'कॉमेडी नाइट विद कपिल शर्मा' में गुत्थी का रोल निभाते थे । इससे पहले वो डॉ मशूर गुलाटी और रिंकू देवी के रोल में भी नजर आए । हालांकि दर्शक फिर से सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा को साथ देखना चाहते हैं लेकिन गुत्थी फिलहाल वापस लौटने के मूड में नहीं हैं । 
 
विज्ञापन
sunil grover again talk about his fall out with Kapil Sharma
Kapil Sharma Sunil Grover
बता दें कि सुनील ग्रोवर ने हाल ही में फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ काम किया । इस फिल्म में सुनील के काम की दर्शकों ने काफी सराहना की है । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही । इस फिल्म ने करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है । इस फिल्म के लिए कपिल ने ट्वीट कर सुनील ग्रोवर को बधाई भी दी थी । 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed