फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत के सेट पर कटरीना कैफ ने सुनील ग्रोवर को मारा था थप्पड़, कॉमेडियन ने कहा- आवाज गूंजने लगी थी

Sat, 01 Jun 2019 01:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 01 Jun 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover got SLAPPED by Katrina Kaif during bharat shooting
Sunil Grover, Katrina Kaif - फोटो : social media

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर फिल्म भारत के जरिए पहली बार सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ काम कर रहे हैं। सलमान और कटरीना तो अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं लेकिन सुनील उनके साथ ज्यादा नजर नहीं आ रहे। हाल में सुनील ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान कटरीना ने उन्हें जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।

Sunil Grover got SLAPPED by Katrina Kaif during bharat shooting
katrina kaif sunil grover - फोटो : social media

सुनील ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ काम करके काफी इंजॉय किया। इस दौरान सुनील ने वो वक्या भी बताया जब कटरीना कैफ ने उन्हें चाटा मारा था। सुनील ने बताया की फिल्म के एक सीन में उनके कैरक्टर विलायती को कटरीना थप्पड़ मारती हैं। 

Sunil Grover got SLAPPED by Katrina Kaif during bharat shooting
Sunil Grover

बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा, 'मेरे करैक्टर का नाम विलायती है। मैं उंगली मारकर चेक करता हूं मैडम सर हैं क्या... इस सीन को शूट करते हुए मेरी हंसी नहीं रुक रही थी। पहली बार उन्होंने (कटरीना) ने इतनी तेज से थप्पड़ मारा कि आवाज गूंजने लगी और सलमान हंसने लगे। ये सीन बहुत मुश्किल से शूट हुआ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover got SLAPPED by Katrina Kaif during bharat shooting
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम

हाल ही कटरीना कैफ ने उमर उजाला को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'भारत में मेरे किरदार कुमुद का हर पहलू ऐसा है जो पहले मुझ पर कभी नहीं देखा गया। मैं इस बात से खुश हूं कि आज भी अपने करियर में मैं कुछ नया करने का दम रखती हूं। लोग कहते हैं कि मैने अपने करियर में कुछ भी खास नया नहीं किया है इसीलिए मैंने इस किरदार के लिए हामी भरी।'

विज्ञापन
Sunil Grover got SLAPPED by Katrina Kaif during bharat shooting
Bharat film - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्श में बनी फिल्म 'भारत' में सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed