{"_id":"5ce8ff9abdec22074f08dc18","slug":"sunil-grover-has-not-reached-at-kapil-sharma-show-bharat-promotion-salman-and-katrina","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा को माफ करने के मूड में नहीं हैं सुनील ग्रोवर, सलमान खान के साथ कॉमेडी शो में नहीं पहुंचे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा को माफ करने के मूड में नहीं हैं सुनील ग्रोवर, सलमान खान के साथ कॉमेडी शो में नहीं पहुंचे
Sat, 25 May 2019 02:11 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 25 May 2019 02:11 PM IST
विज्ञापन
salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा ने जबसे वापसी की है तबसे वो अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं । उनका कॉमेडी शो टीआरपी लिस्ट में भी दूसरे-तीसरे नंबर पर रहता है । बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए उनके शो में आते हैं । वहीं सुनील ग्रोवर के साथ उनकी तकरार अभी भी जारी है ।
salman khan
- फोटो : social media
सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'भारत' का प्रमोशन कर रहे हैं । इसमें सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । फैंस को उम्मीद थी कि 'भारत' के प्रमोशन के वक्त सुनील ग्रोवर, सलमान खान के साथ कपिल के सेट पर जरूर पहुंचेंगे । लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
katrina kaif
- फोटो : social media
खबरों की मानें तो सुनील ग्रोवर, सलमान-कटरीना के साथ कपिल के सेट पर नहीं पहुंचे । सलमान खान ने कपिल के शो में कटरीना कैफ के साथ प्रमोशन की तस्वीरें शेयर की हैं । इन तस्वीरों में सुनील ग्रोवर नदारद दिखे। कपिल-सुनील को साथ में देखने की चाहत रखने वाले फैंस जरूर निराश हुए हैं ।
My sweethearts are having a blast at #TheKapilSharmaShow!❤#SalmanKhan #KatrinaKaif #BharatThisEid pic.twitter.com/7j0JzpuUzO
— Zuber (Tiger Zoya) (@DenimAddict34) May 23, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Kapil Sharma Ginni
- फोटो : instagram
बता दें सलमान, कपिल शर्मा शो के प्रोड्यूसर हैं । सुनील ग्रोवर के कपिल के शो में ना पहुंचने पर ये साफ है कि दोनों के बीच अभी भी तकरार जारी है । इससे पहले एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा था कि वे जिस शो में काम नहीं करते हैं उसे नहीं देखते हैं ।
विज्ञापन
Kapil Sharma and Ginni Chatrath
- फोटो : amar ujala
सुनील ग्रोवर ने ये भी बताया था कि वे अभी किसी शो को ज्वॉइन करने के मूड में नहीं हैं । सलमान खान के उन्हें कपिल के शो में लौटने के लिए मनाने की खबरें गलत हैं । सुनील ग्रोवर ने कहा था, ''सलमान खान ने इस बारे में मुझसे बात की थी लेकिन उन्होंने कभी मुझे कमबैक के लिए फोर्स नहीं किया है । उन्होंने बस मुझे सुझाव दिया था ।''