कपिल शर्मा का शो भले ही लोगों को खूब पसंद आ रहा है लेकिन फैंस अभी भी सुनील ग्रोवर को वापस लाने की मांग करते हैं। शो में सुनील ग्रोवर रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी का किरदार कर दर्शकों को लोट-पोट कर देते थे। ऐसा माना जाता है कि कपिल के शो का वह समय अब तक का बेस्ट था। अब सुनील ग्रोवर ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद शो में उनकी वापसी के संकेत मिल रहे हैं।
सुनील ग्रोवर के ट्वीट से कपिल के शो में वापसी की अटकलें, यूजर बोले- 'मशहूर गुलाटी आई मिस यू'
कपिल और सुनील के बीच हुए झगड़े के बाद कपिल ने कई बार सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी लेकिन सुनील ग्रोवर की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला था। नवजोत सिंह सिद्धू ने भी गिले शिकवे भुलाकर सुनील से लौटने की रिक्वेट की थी। आखिरकार अब लग रहा है कि सुनील वापस शो में लौटने वाले हैं।
सुनील ने ट्वीट किया कि 'सब कुछ मिल जाता है। हमेशा के लिए कुछ भी नहीं रहता इसलिए हमेशा आभारी रहो। यही मूल मंत्र है और हां, हंसते रहिए, बाकी... मेरे हसबैंड मुझको...।' सुनील के इस टवीट पर एक यूजर ने लिखा कि 'आपसे सब पियार करते हैं।' वहीं एक अन्य ने लिखा- 'मशहूर गुलाटी आई मिस यू।' एक यूजर ने लिखा- 'क्या आप शो में वापस लौट रहे हैं। जल्दी आ जाइए।'
Everything is going to come. Nothing is going to stay forever . So Just have gratitude. That is the key. And yes, laugh a lot. 🙏 baaki ... mere husband mujhko...
बता दें कि जब कपिल और सुनील के बीच झगड़ा हुआ था तब हिंदुस्तान टाइम्स ने उस समय फ्लाइट में मौजूद एक चश्मदीद से बात की थी, जिसने बताया था कि कपिल अपनी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से शो कर इंडिया लौट रहे थे। पूरी टीम मेलबर्न से मुंबई लौट रही थी। कपिल ने फ्लाइट में व्हिस्की की पूरी बोतल पी ली थी। इसके बाद केबिन क्रू ने पूरी टीम को खाना सर्व कर दिया। कपिल उस समय भी ड्रिंक ही कर रहे थे। इसलिए टीम ने उनके बिना ही खाना शुरू कर दिया। इसी बात से कपिल शर्मा नाराज हो गए। कपिल ने पूरी टीम से कहा, 'जब मैंने अभी तक खाना शुरू नहीं किया तो तुम लोग कैसे खाने लगे।' कपिल जोर-जोर से चिल्ला रहे थे जिससे मौजूदा पैसेंजर्स डिस्टर्ब हो रहे थे।
चश्मदीद ने आगे बताया कि कपिल के चिल्लाने से उनके टीम मेंबर सहम गए और आधा खाना खाए बिना ही क्रू मेंबर को प्लेट लौटाने लगे। इस दौरान सुनील ने कपिल को शांत कराने की कोशिश की। इससे कपिल और भड़क गए और उन्होंने अपना जूता निकालकर सुनील को दे मारा। इतना ही नहीं कपिल ने सुनील का कॉलर पकड़ा और हाथापाई की। हालांकि कई मौकों पर कपिल ने इस तरह की खबरों को हमेशा नकारा है।
