सब्सक्राइब करें

बोट पर ही ब्वॉयफ्रेंड के साथ रोमांस करती दिखीं सुष्मिता सेन, मालदीव से तस्वीरें आईं सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Sep 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
sushmita sen share picture with boyfriend rohman shawl from maldives
sushmita sen - फोटो : social media

43 वर्षीय सुष्मिता सेन बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो बेहद एक्टिव रहती हैं। इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहीं सुष्मिता ने ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ की तस्वीरें साझा की हैं। रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहीं सुष्मिता की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक्स कर रहे हैं।

Trending Videos
sushmita sen share picture with boyfriend rohman shawl from maldives
sushmita sen - फोटो : social media

एक अन्य तस्वीर में सुष्मिता रोहमन की गोद में लेटी हुई हैं। दोनों एक बोट पर साथ नजर आ रहे हैं। लुक्स की बात करें तो सुष्मिता ने शिमरी व्हाइट शर्ट पहनी हुई है। वहीं रोहमन ने व्हाइट टीशर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स कैरी किए। तस्वीर शेयर करते हुए सुष्मिता ने हार्ट का इमोजी शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
sushmita sen share picture with boyfriend rohman shawl from maldives
sushmita sen - फोटो : social media

बता दें कि सुष्मिता की दोनों बेटियां रेने और अलीशा भी साथ में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। पिछले कुछ दिनों से सुष्मिता मालदीव से कई तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। सुष्मिता ने अपना एक और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें वो समुद्र के किनारे डांस करती नजर आ रही थीं।

sushmita sen share picture with boyfriend rohman shawl from maldives
sushmita sen - फोटो : social media

सुष्मिता काफी समय से रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके हैं। हाल ही में ऐसी खबर आई थी कि सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच ब्रेकअप हो गया है। इसके बाद सुष्मिता ने रोहमन के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर इस खबर को झूठा साबित कर दिया। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

“What a glow when you’re living true” 🎵💃🏻😁 Aaah, mornings like these!!!💋 The dawn, the sand, the ocean & the joie de vivre 😄💃🏻 #sharing #thisfeeling #memories #happiness #maldives ❤️😍I love you guys!!!🌈

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) on

विज्ञापन
sushmita sen share picture with boyfriend rohman shawl from maldives
Sushmita Sen, Rohman Shawl - फोटो : social media

सुष्मिता और रोहमन की उम्र में 15 साल का फासला है। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू में अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। सुष्मिता कहती हैं, 'रोहमन ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक फैन की तरह पर्सनल मैसेज किया था। इसी के बाद से दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई।'

ब्वॉयफ्रेंड के पैरों पर सुष्मिता सेन ने किया ऐसा कारनामा, बैलेंस देख फैंस भी हुए हैरान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed