{"_id":"5d7f1a158ebc3e93d76c4365","slug":"the-sky-is-pink-director-shonali-bose-revealed-priyanka-chopra-broke-down-on-the-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बार-बार रोई थीं प्रियंका? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या सच में 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग में बार-बार रोई थीं प्रियंका? डायरेक्टर ने बताई सच्चाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' रिलीज होने के लिए तैयार है । प्रियंका और फरहान ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है । पिछले दिनों इस फिल्म की स्क्रीनिंग टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई थी । इस दौरान फिल्म को दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन दी थी । लोगों का इतना अच्छा रिस्पॉन्स देख प्रियंका इमोशनल हो गईं और फिल्म की डायरेक्टर शोनाली बोस को गले लगा लिया ।
2 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
ये फिल्म अदिति और नीरेन की लव स्टोरी है । उनकी एक बेटी आयशा है जो pulmonary fibrosis बीमारी से जूझती है । आयशा 18 साल की उम्र में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ते हुए दुनिया को एक बड़ी सीख देती है । हाल ही में एक इंटरव्यू में शोनाली बोस ने फिल्म को लेकर कई किस्से बताए ।
3 of 6
priyanka chopra
- फोटो : social media
शोनाली ने बताया कि फिल्म में कई सीन ऐसे थे जिसे शूट करने के बाद प्रियंका बहुत रोईं और उन्हें संभालना मुश्किल हो गया । वो कहती हैं, 'हम एक सीन शूट कर रहे थे । प्रियंका उस सीन में नहीं थीं । फिरभी मेरे कट बोलने के बाद वो बहुत रोईं । ऐसा ही कुछ एक और सीन में हुआ, जब प्रियंका रोने लगीं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Priyanka Chopra, Nick Jonas
- फोटो : social media
'मैंने कट बोलने के बाद तुरंत प्रियंका को गले लगाया लेकिन उनके आंसू रुक नहीं रहे थे । वो लगातार रोए जा रही थीं । वो बार-बार कह रही थीं कि आई एम सॉरी, आई एम सॉरी । मुझे अब समझ आया कि एक बच्चेे को खोने का दर्द कैसा होता है । आई एम सो सॉरी फॉर इशलू । मैं उसे गले लगाए रही ।'
विज्ञापन
5 of 6
the sky is pink
- फोटो : social media
बता दें कि इशलू, शोनाली बोस का बेटा था, जिसका निधन 16 साल की उम्र में एक हादसे के दौरान हो गया था । इशलू का असली नाम इशान था । जिसे शोनाली प्यार से इशलू कहती थीं । शोनाली ने बताया, 'प्रियंका ने मुझसे कहा कि वो फिल्म में इशलू का नाम डालें। वो एक सीन में अपने बेटे रोहित को इशलू बोलती भी नजर आएंगी । प्रियंका को पता था कि मैं अपने बेटे को इशलू बुलाती थी । उसने मुझसे कहा कि क्या मैं इस सीन में इशलू नाम का प्रयोग कर सकती हूं । मैं बस मुस्कुरा दी ।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।