फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर सलमान की बात मान लेते सुनील ग्रोवर तो फिर सुपरहिट हो जाता कपिल का कॉमेडी शो लेकिन...

Sun, 09 Dec 2018 04:59 PM IST
भाषा
भाषा Updated Sun, 09 Dec 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sunil Grover says Salman Khan asked him to work with Kapil Sharma again
Sunil Grover, Salman Khan
अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कहा है कि सलमान खान ने उनसे कपिल शर्मा के दोबारा आ रहे शो में साथ काम करने को लेकर बात की थी। ऐसी चर्चा है कि कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो के निर्माता सलमान खान दोनों कलाकारों के साथ काम करने के लिये उनका मनमुटाव दूर करने का प्रयास कर रहे हैं।
Sunil Grover says Salman Khan asked him to work with Kapil Sharma again
Sunil Grover
सलमान की फिल्म 'भारत' में काम कर रहे 41 वर्षीय सुनील ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि उनकी सलमान से बात हुई है। सुनील ने पीटीआई-भाषा को बताया, 'सलमान सर उस शो का निर्माण कर रहे हैं। मेरी डेट्स कपिल के शो से टकराएंगी क्योंकि मैं सलमान सर की फिल्म में काम कर रहा हूं।" उन्होंने कहा "उन्होंने (सलमान ने) मुझसे दोनों के साथ आने को लेकर संक्षिप्त बातचीत की।" 
Sunil Grover says Salman Khan asked him to work with Kapil Sharma again
sunil grover
यह पूछे जाने पर कि क्या वह कपिल के साथ दोबारा काम करने के लिये तैयार हैं, सुनील ने कहा, "यह वक्त बताएगा, भगवान बताएगा। फिलहाल मैं अपने शो पर ध्यान दे रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लेकर आउंगा।’’ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover says Salman Khan asked him to work with Kapil Sharma again
Sunil Grover
सुनील अली असगर और उपासना सिंह के साथ खुद का कॉमेडी शो 'कानपुर वाले खुरानाज" लेकर आ रहे हैं। अली असगर और उपासना पहले 'द कपिल शर्मा शो' और 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी काम कर चुके हैं। दोनों कलाकार पिछले साल सुनील से झगड़े के बाद कपिल शर्मा से अलग हो गए थे।
विज्ञापन
Sunil Grover says Salman Khan asked him to work with Kapil Sharma again
kapil sharma
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपनी बचपन की दोस्त गिन्नी चतरथ के साथ शादी करने जा रहे हैं। कपिल 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। इन दिनों शादी की रस्में चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ दो साल के अंतराल के बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ‘कानपुर वाले खुरानाज’ शो से टीवी पर वापसी करने जा रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed