{"_id":"585cc0494f1c1b3e4de39fbe","slug":"sunil-grover-wrote-open-letter-to-pm-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुनील ग्रोवर का मोदी को पत्र, दाऊद से मिलना चाहता हूं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुनील ग्रोवर का मोदी को पत्र, दाऊद से मिलना चाहता हूं
Fri, 23 Dec 2016 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 04:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो में गुत्थी और डॉक्टर गुलाटी जैसे किरदार निभाने वाले सुनील ग्रोवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक अजीब मांग की है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को एक ओपन लेटर लिखा है। सुनील ने उनसे गुजारिश की है कि वो कॉफी पर दाऊद का इंटरव्यू करना चाहते हैं।
सुनील ग्रोवर ने मोदी को लिखी 'मन की बात', कहा- करना चाहता हूं दाऊद से मुलाकात
2 of 6
सुनील ने खत में लिखा है कि हमारे पास हजारों सवाल हैं और हम सुनना चाहते हैं कि मुंबई बम धमाका कराने वाला अपने बचाव में क्या कहता है। दरअसल सुनील ग्रोवर की फिल्म 'कॉफी विद डी' रिलीज होने वाली है जिसमें वो एक पत्रकार का किरदार निभा रहे हैं। शायद अपने किरदार से प्रभावित होकर ही उन्होंने असल में दाउद इब्राहिम के इंटरव्यू की मांग मोदी जी से की है।
सुनील ग्रोवर ने मोदी को लिखी 'मन की बात', कहा- करना चाहता हूं दाऊद से मुलाकात
3 of 6
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने अपने खत का सब्जेक्ट लिखा है, एक बहुत पुरानी लेकिन जरूरी मन की बात। खत में उन्होंने मोदी जी की तारीफ करते हुए लिखा है भारत को खुशहाल और सुरक्षित बनाने की मोदी जी की कोशिशों के लिए हम आपको धन्यवाद देते हैं। देश की रक्षा के लिए सर्जिकल स्ट्राइक हो या फिर अलग-अलग पॉलिटिकल आइडियोलॉजी के बावजूद सफाई के लिए वो दृढ़ता दिखाना जैसा कि महात्मा गांधी जी ने किया था इसके लिए शुक्रिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने मोदी को लिखी 'मन की बात', कहा- करना चाहता हूं दाऊद से मुलाकात
4 of 6
इसके बाद उन्होंने लिखा है कि ये खत एक ऐसे इंसान के बारे में है जो हमारे पड़ोसी देश में छिपा बैठा है। वो पड़ोसी देश जो कि टेरर एक्सपोर्ट और टेररिस्ट बनाने के लिए जाना जाता है। एक ऐसा आदमी जिसे 1993 के बाद मुंबई कभी नहीं भूल सकती और ना ही भूलेगी।
विज्ञापन
सुनील ग्रोवर ने मोदी को लिखी 'मन की बात', कहा- करना चाहता हूं दाऊद से मुलाकात
5 of 6
दाऊद इब्राहिम नाम का ये शख्स पूरी दुनिया में जो कुछ भी गलत हुआ है उसका जिम्मेदार है और भारत उसे तब तक नहीं भूल सकता जब तक उसे दफन नहीं कर दिया जाता। हम जानते हैं कि रातोंरात उसे भारत लाने की मांग बचकानी होगी क्योंकि इसमें कई फैक्टर और डिप्लोमैटिक पेंच हैं और इसमें काफी वक्त भी लगेगा और जब सरकार इस काम को पूरा करने की कोशिश कर रही है हम बस इतना चाहते हैं कि वो लोगों के बीच आएं और एक इंटरव्यू दें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।