फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर साथी कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया, राजू श्रीवास्तव बोले- 'मैं बहुत दुखी हूं'

Sun, 22 Nov 2020 06:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 22 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Sunil Pal and Raju Shrivastav Reaction On Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By NCB in Drugs Case
राजू श्रीवास्तव, हर्ष लिंबाचिया, भारती सिंह, सुनील पाल - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष लिंबाचिया का नाम ड्रग्स केस में आने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने दोनों पति- पत्नी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद से ही लगातार दोनों के जानने वाले इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब हाल ही में भारती सिंह के साथ ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज शो में भाग लेने वाले कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और सुनील पाल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Sunil Pal and Raju Shrivastav Reaction On Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By NCB in Drugs Case
कॉमेडियन सुनील पाल से खास बातचीत - फोटो : self

हाल ही में सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव ने एक टेलीविजन शो पर इस बारे में प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान सुनील पाल ने कहा, 'मैंने भारती को ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में इंट्रोड्यूस किया और मैंने देखा कि वह अपने काम के साथ कितनी लोकप्रिय हैं। मैं खुश था, उसने मुझे एक भाई के रूप में माना और मेरा हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वह संस्कारी और प्यारी लड़की है। यहां तक कि हर्ष भी एक अच्छा लड़का है, तो यह सब कैसे और कहां से शुरू हुआ, यह किस तरह का समूहवाद है, जो उसे ड्रग्स लेने के लिए उकसा रहा है, मैं बहुत हैरान और दुखी हूं।'

Sunil Pal and Raju Shrivastav Reaction On Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By NCB in Drugs Case
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

सुनील के अलावा राजू श्रीवास्तव ने भी इस मामले पर दुख जताया है। राजू श्रीवास्तव ने कहा, 'क्या भारती या उनके पति हर्ष ऐसा कुछ कर सकते हैं? मेरा दिल इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। यह क्या है? लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं, लाखों लोग आपको अपना आइडल कहते हैं, अपनी तस्वीरों को उनके मोबाइल पर डालते हैं, उनके घरों में टांगते हैं। यह सब करने की क्या जरूरत है? यह ऐसा नहीं है कि ड्रग्स लेना आपको अच्छा कॉमेडियन बना देगा, या यह आपको ऊर्जा देगा। मैं बहुत दुखी हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Pal and Raju Shrivastav Reaction On Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By NCB in Drugs Case
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

राजू श्रीवास्तव आगे कहते हैं, 'मैं यहां आपके शो में उनका बचाव करने के लिए आया था, कि हमारी भारती ऐसी नहीं है और वह एक शुद्ध कलाकार है। लेकिन अब मुझे खबर है कि भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने कबूल कर लिया है, पुलिस को सबूत मिले और उसके घर से गांजा जब्त किया। क्या हो रहा है? यह किस तरह की कॉमेडी है? हमारी फिल्मी दुनिया कहां जा रही है?'

विज्ञापन
Sunil Pal and Raju Shrivastav Reaction On Bharti Singh Harsh Limbachiyaa Arrested By NCB in Drugs Case
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

गौरतलब है कि शनिवार को भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर पर NCB की टीम ने छापेमारी की थी। इस दौरान 86.5 ग्राम ड्रग्स जब्त की गई। जिसके बाद भारती और हर्ष दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। यहां दोनों से लंबी पूछताछ के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पढ़ें: कृष्णा संग अनबन पर पहली बार बोले गोविंदा, कहा- 'उनके स्टेटमेंट में नाम खराब करने वाले और बेकार के कमेंट थे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed