अभिनेता सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की सफलता ने उन निर्माता- निर्देशकों के लिए एक उम्मीद की बनकर उभरी है जो यह मान चुके थे कि सिनेमा अब बदल गया और अब उनके करने के लिए कुछ नहीं बचा। सोमवार दोपहर को आयोजित इस फिल्म की सफलता के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जहां निर्देशक राहुल रवैल ने पूरे उत्साह के साथ सनी देओल को लेकर फिल्म 'सनी डॉन' की घोषणा कर दी। वही, सोमवार की रात इस फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान सनी देयोल की कुछ पुराने निर्माता- निर्देशकों के साथ नजदीकियां देखने को मिली जो सनी देओल के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में बना चुके हैं, लेकिन कई सालों से एक भी हिट फिल्म नहीं दे पाए।
Gadar 2 success Party: गदर 2 ने बदल दिए दिन देओल के, जल्द ही होगी एक और बड़ी फिल्म की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सनी देओल खुद इस बात का ऐलान कर चुके थे कि अब वह ऐसी फिल्में करेंगे जो दर्शकों को पसंद हो। अभिनेता सनी देओल ने अपने देश की कला और संस्कृति की बात करते हुए कहा, 'हमारे देश में कहानियों का भंडार पड़ा हुआ है फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो दूसरों की नकल कर रहे है। और, नकल ऐसे लोगों की कर रहे हैं, जो हमारी कला और संस्कृति को चुरा कर आगे बड़े हैं ।' सनी देयोल के कहने का मतलब स्पष्ट था कि वह देसी कहानियों का चयन करेंगे।
फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस पार्टी के दौरान निर्माता- निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल के बीच काफी नजदीकियां देखी गई। और, काफी देर तक दोनों एकांत में बैठकर बाते करते रहे। इस बात से कयास लगाया जा रहा है कि राजकुमार संतोषी जल्द ही सनी देयोल को लेकर कोई बड़ा घोषणा कर सकते हैं। हालांकि राजकुमार संतोषी फिल्म 'गांधी गोडसे -एक युद्ध' के समय अमर उजाला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पहले ही इस बात का खुलासा कर चुके थे कि वह जल्द हीं सनी देयोल को लेकर 'जिसने लाहौर नहीं देखा' बनाने वाले है। राजकुमार संतोषी 'घायल' 'घातक' और 'दामिनी' जैसी हिट फिल्में सनी देयोल के साथ बना चुके हैं।
फिल्म 'गदर 2' की सफलता से न सिर्फ इस फिल्म से जुड़े सभी कलाकार, निर्माता -निर्देशक और टेक्नीशियन खुश हैं, बल्कि इंडस्ट्री में भी एक तरह से खुशी का माहौल दिख रहा है। जो सक्सेस पार्टी के दौरान नजर आया। फिल्म न सिर्फ माल्टीप्लेक्स में पसंद की जा रही है, बल्कि सिंगल थियेटर जो बंद होने के कगार पर थे। वहां भी 'गदर 2' को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है।
बहरहाल, फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर और निर्माता -निर्देशक अनिल शर्मा को फिल्म की सफलता की बधाई देने के लिए बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियां मौजूद रही, जिनमे निर्माता- निर्देशक राजकुमार संतोषी, मेहुल कुमार, मधुर भंडारकर,राकेश रोशन, संगीत मिथुन, पलक मुछाल, उदित नारायण, श्याम कौशल, विनोद बच्चन, विकास कपूर आदि मौजूद थे।