{"_id":"5cea356fbdec2207244889fc","slug":"sunny-deol-and-ameesh-patel-link-up-news-during-the-film-of-gadar-look-what-the-said","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"20 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ सनी देओल के अफेयर की उड़ी थी खबर, पत्नी पूजा का ये था रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
20 साल छोटी इस एक्ट्रेस के साथ सनी देओल के अफेयर की उड़ी थी खबर, पत्नी पूजा का ये था रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 26 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sunny deol
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव 2019 में सनी देओल ने बड़ी जीत दर्ज की है । उन्होंने पंजाब की गुरदासपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था । सनी पहली बार चुनाव लड़े और जीत गए । जीत के जश्न में पूरा परिवार उनके साथ है । सनी देओल ने गुरदासपुर में कैंपेनिंग के दौरान अपनी फिल्म 'गदर' के कई डायलॉग बोल जनता को खूब इंप्रेस किया ।
2 of 7
sunny deol
- फोटो : social media
साल 2001 में आई सनी देओल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब 'गदर' मचाया था । इस फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं । फिल्म के दौरान सनी देओल और अमीषा पटेल के बीच अफेयर की खबरें उड़ी थीं। इसको लेकर सनी और अमीषा ने अलग-अलग इंटरव्यू में अपनी सफाई दी थी ।
3 of 7
sunny deol
अमीषा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'सनी के साथ मेरा नाम जोड़ना, मेरा नाम दीवार के साथ जोड़ने जैसा है ।' इसके बाद अमीषा के इस बयान पर सनी का रिएक्शन भी आया था । सनी ने कहा था, 'क्या सच में अमीषा ने मेरे बारे में ऐसा कहा । तो अमीषा के साथ मेरा नाम जोड़ना जैसे वॉल आइसक्रीम के साथ जोड़ने जैसा है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
sunny deol
- फोटो : अमर उजाला
सनी आगे कहते हैं, 'मैं सच कहूं तो अमीषा बहुत अच्छी और टैलेंटेड लड़की है । हमारे बीच में कुछ भी नहीं है ।' इसके बाद सनी से पूछा गया कि जब लड़कियां आपके आस-पास घूमती हैं तो आपकी पत्नी का कैसा रिएक्शन रहता है । तब सनी कहते हैं, 'कहां हैं वो लड़कियां । मुझे लगता है कि उसे मेरी फीमेल फैन से कोई दिक्कत नहीं है ।'
विज्ञापन
5 of 7
सनी देओल
- फोटो : Social Media
'पूजा एक बेहतरीन पत्नी हैं । वो मेरे प्रोफेशन को लेकर बहुत समझदार हैं। मेरे बुरे दिनों में वही मेरी ताकत बनती है । ये उसके लिए आसान नहीं है लेकिन उसने मुझसे कभी कोई शिकायत नहीं की । हम 20 साल से साथ हैं । हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है ।' बता दें कि ये इंटरव्यू साल 2001 का है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।