फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनी देओल के जन्मदिन से लेकर शेरा के शिवसेना ज्वाइन करने तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Sat, 19 Oct 2019 07:14 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 19 Oct 2019 07:14 AM IST
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday and Salman Khan Bodyguard Shera Joined Shiv Sena entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक्शन अंदाज से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड कलाकार 19 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार उनका यह 63वां जन्मदिन है। शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल और उनकी फिल्मों को लेकर कई किस्से आज भी कायम हैं। एक्शन और रोमांटिक किरदारों से लेकर बॉलीवुड में अपने शानदार स्क्रीन अपीयरेंस और बुलंद अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले सनी देओल की अलग ही जगह है।



सनी देओल ने सुबह 6 बजे से सिनेमाघरों में मचा दिया था 'गदर', जन्मदिन पर जानें कई रोचक किस्से

Sunny Deol Birthday and Salman Khan Bodyguard Shera Joined Shiv Sena entertainment news
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। ट्विटर वह अक्सर अपने विचार रखते हैं। हाल ही में उनके रुटीन चेकअप और लीवर ट्रांसप्लांट के लिए तीन दिन से अस्पताल में भर्ती होने की खबर थी। इस बीच अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अमिताभ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक के साथ नजर आए। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने 'बहू' का जिक्र किया है।

अस्पताल से आते ही अमिताभ बच्चन ने 'बहू' को लेकर किया ट्वीट, लिखी दिल की बात

Sunny Deol Birthday and Salman Khan Bodyguard Shera Joined Shiv Sena entertainment news
Taapsee Pannu - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'सांड की आंख' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये दोनों अभिनेत्रियां इन दिनों इस फिल्म का प्रचार करने में जुटी हुई हैं, लेकिन हाल ही में उस समय हर कोई हैरान रह गया जब तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच फिल्म सांड की आंख के सेट पर बहस हो गई। 

फिल्म के सेट पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनकर के बीच हो गई लड़ाई, सोशल मीडिया पर देनी पड़ी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunny Deol Birthday and Salman Khan Bodyguard Shera Joined Shiv Sena entertainment news
Akshay Kumar - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार फिल्मों के साथ-साथ अपनी बेबाक राय के लिए भी जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर  इन दिनों अक्षय का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है जिसमें वह ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि एक्ट्रेस को चुसा हुआ आम न होकर हरा-भरा होना चाहिए। इसी बयान के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। यह बयान साल 2012 का । उस वक्त अक्षय राउडी राठौर का प्रमोशन कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ सोनाक्षी सिन्हा और आसिन भी थीं।

'हरी-भरी एक्ट्रेसेस' को पसंद बताने पर ट्रोल हुए अक्षय, सोनाक्षी ने ऐसे लगाई क्लास

विज्ञापन
Sunny Deol Birthday and Salman Khan Bodyguard Shera Joined Shiv Sena entertainment news
Shera - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने शुक्रवार को शिवसेना ज्वाइन कर ली। इस मौके पर शिवसेना अक्ष्यक्ष उद्धव ठाकरे और उनके बेटे आदित्य ठाकरे मौजूद रहे। शेरा मातोश्री निवास पर पहुंचे थे, जहां उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस बात की घोषणा शिवसेना के ट्विटर हैंडल से की गई है। महाराष्ट्र में जल्द चुनाव होने वाले हैं, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि शेरा शिवसेना की तरफ से इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने ज्वाइन की शिवसेना, महाराष्ट्र चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed