फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म के सेट पर तापसी पन्नू और भूमि पेडनकर के बीच हो गई लड़ाई, सोशल मीडिया पर देनी पड़ी सफाई

Fri, 18 Oct 2019 10:57 PM IST
anand anand इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
इंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 18 Oct 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar fought each other during Saand Ki Aankh shooting
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की बहुतप्रतीक्षित फिल्म 'सांड की आंख' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये दोनों अभिनेत्रियां इन दिनों इस फिल्म का प्रचार करने में जुटी हुई हैं, लेकिन हाल ही में उस समय हर कोई हैरान रह गया जब तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच फिल्म सांड की आंख के सेट पर बहस हो गई। 



Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar fought each other during Saand Ki Aankh shooting
फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज हुआ - फोटो : अमर उजाला

इतना ही नहीं सार्वजनिक जगह पर बहस के बाद इन दोनों अभिनेत्रियों को सोशल मीडिया पर आकर अपनी-अपनी सफाई भी देनी पड़ी है। वेब साइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच तब उस समय गहमागहमी देखने को मिलती है जब भूमि पेडनेकर एक सीन का रीटेक चाहती थीं वहीं तापसी उस सीन को रीशूट नहीं करना चाहती थी क्योंकि उन्हें लगा था कि वो सीन सही शूट हुआ लगता है।

Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar fought each other during Saand Ki Aankh shooting
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला

रीशूट से शुरू हुई बात देखते ही देखते बहस में बदल गई। इतना ही नहीं तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर के बीच बहस इतनी बढ़ जाती है शूटिंग को स्थगित करना पड़ा जाता है। दोनों अभिनेत्रियों की इस बहस को ऐसे पेश किया गया कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर को सोशल मीडिया सफाई देनी पडी है। तापसी पन्नू ने इस बहस को लेकर ट्विटर पर लिखा- 'छोटे मुद्दें पर गहमाहमी हो जाते हैं क्योंकि व्यस्त शेड्यूल और कठिन शूटिंग की वजह से इंसान के तौर पर ऐसा होने स्वभाविक है।'
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar fought each other during Saand Ki Aankh shooting
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी ही नहीं तापसी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा इस मुद्दे ज्यादा बढ़ाने की जरूरत नहीं है। वहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने तापसी पन्नू के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'मैं भी इसी बात में विश्वास करती हूं और सकारात्मक चीजों को देखना पसंद करती हूं। हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है। कृप्या इस तरह की अफवाहों के साथ हमारे रिश्तों को खराब करने की कोशिश ना करें।'
 



 

विज्ञापन
Taapsee Pannu and Bhumi Pednekar fought each other during Saand Ki Aankh shooting
'सांड की आंख' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनकर की फिल्म सांड की आंख इस महीने 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म दुनिया की सबसे बुजुर्ग शार्प शूटर चंद्रो और प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। लंबे समय से फिल्म अपने अनूठे विषय की वजह से चर्चा में हैं। यह फिल्म मुंबई में चल रहे जियो मामी फिल्म फेस्टिवल में आखिरी फिल्म के तौर पर दिखाई जाएगी।

पढ़ें: बॉक्स ऑफिस से पहले यहां होगा सांड की आंख का लिटमस टेस्ट, रिलीज से एक दिन पहले होगी खास स्क्रीनिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed