बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल ने 'गदर 2' जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्म दी। वहीं अभिनेता इन दिनों फिल्म की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच गोवा में चल रहे 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में एक मास्टरक्लास के दौरान सनी देओल भावुक हो गए।आईएफएफआई 2023 में सनी ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की और याद किया कि कैसे 'गदर' की रिलीज के बाद इतने साल तक उनके पास कोई काम नहीं था। अभिनेता के साथ उनके निर्देशक अनिल शर्मा, राजकुमार संतोषी और राहुल रवैल भी शामिल हुए।
Sunny Deol: 'बॉलीवुड ने आपके साथ न्याय नहीं किया', राजकुमार संतोषी की इस बात पर सनी देओल की आंखें हुईं नम
दरअसल, जब राहुल ने सनी देओल से 1983 में 'बेताब' से शुरू हुई उनकी बॉलीवुड यात्रा के बारे में पूछा तो अभिनेता ने कहा, ''मैं वास्तव में बहुत भाग्यशाली रहा हूं। मैं बहुत ज्यादा भावुक हो जाता हूं यही मेरी समस्या है। मैं बहुत भाग्यशाली था। मैंने राहुल से शुरुआत की। उन्होंने मुझे तीन खूबसूरत फिल्में दीं। कुछ ने काम किया, कुछ ने नहीं, लेकिन वो फिल्में आज भी लोगों को याद हैं। मैं अपनी फिल्मों की वजह से यहां खड़ा हूं।''
Ishaan Khatter: बाइक राइडिंग गैंग में मीरा राजपूत को शामिल करना चाहते हैं ईशान, वजह जान रह जाएंगे हैरान
सनी देओल ने आगे कहा, 'गदर' एक बड़ी हिट थी। इसके बाद मेरा संघर्ष काल शुरू हो गया था, क्योंकि मुझे विषय या स्क्रिप्ट की पेशकश नहीं की गई थी और चीजें नहीं हो रही थीं। हालांकि, मैंने बीच में कुछ फिल्में कीं, लेकिन उनमें 20 साल का अंतर था, लेकिन मैंने हार नहीं मानी। मैं हमेशा आगे बढ़ रहा था। मैं फिल्मों में इसलिए आया, क्योंकि मैं अभिनेता बनना चाहता था, स्टार नहीं। मैंने अपने पिता की फिल्में देखी थीं और मैं भी उस तरह की फिल्में करना चाहता था।''
Mansoor Ali Khan: तृषा पर टिप्पणी करने के वाले मंसूर अली खान की बढ़ी मुश्किलें, चेन्नई में दर्ज हुआ मामला
इस पर राजकुमार संतोषी ने कहा, ''मेरा मानना है कि इंडस्ट्री ने सनी देओल की प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है, लेकिन भगवान ने न्याय किया है।'' निर्देशक के इस बयान से सनी देओल की आंखों में आंसू आ गए और वे भावुक हो गए। बता दें कि सनी ने हाल ही में 'गदर 2' के साथ शानदार वापसी की है और कई बड़ी फिल्मों के साथ वे एक बार फिर बॉलीवुड सुपरस्टार के रूप में वापसी कर चुके हैं।
Sam Bahadur: विक्की कौशल ने मेघना गुलजार के साथ साझा की खूबसूरत तस्वीर, निर्देशक को बताया 'सबसे बहादुर'
वहीं बात करें अभिनेता की आने वाली फिल्मों के बारे में तो राजकुमार संतोषी और सनी देओल 27 साल बाद 'लाहौर 1947' में एक साथ आने के लिए तैयार हैं, जिसे आमिर खान द्वारा निर्मित किया जाएगा। अभिनेता-निर्देशक की जोड़ी ने 1990 में आई 'घायल', 1993 में आई 'दामिनी' और 1996 में आई 'घातक: लीथल' जैसी बड़ी हिट फिल्मों में एक साथ काम किया है।
Mukesh Chhabra Interview: रोज पांच हजार नए चेहरे, पांच लाख का डाटाबेस, पढ़िए कास्टिंग डायरेक्टर नं.1 की कहानी